RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

रांची:तस्वीरें बोलती हैं : डा जंग बहादुर पांडेय

RKTV NEWS/रांची(झारखंड)11 अगस्त।आज झारखंड हिंदी साहित्य संस्कृति मंच का स्थापना दिवस सह गोस्वामी तुलसीदास की 528 वीं जयंती समारोह बड़े धूम धाम से वाई वी एन विश्वविद्यालय रांची के सभागार में आयोजित हुआ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आचार्य धर्मेन्द्र जी, मुख्य वक्ता के रूप में डा जंग बहादुर पाण्डेय, विशिष्ट अतिथि के रूप में डा नंद जी दूबे,डा रामजी यादव,वाई वी एन विश्वविद्यालय के कुलपति डा सत्यदेव पोद्दार,डा माया प्रसाद,संरक्षक के रूप में डा विनय सरावगी , अध्यक्ष के रूप में डा निरंजन प्रसाद श्रीवास्तव, सचिव के रूप में डा विनोद सिंह गहरवार ,डा ममता मनीषा सहाय आदि उपस्थित रहे।इस शाश्वत अनुष्ठान में कविवर डा राम प्रवेश पंडित की सद्य:, प्रकाशित कविता पुस्तक वाणी -वंदना का लोकार्पण मंचस्थ सभी अतिथियों के कर कमलों द्वारा हुआ। डा राम प्रवेश पंडित ने सरस्वती वंदना सुनाकर सभी श्रोताओं का मन मोह लिया।एतदर्थ मंचस्थ सभी अतिथियों ने डा राम प्रवेश पंडित के मंगलमय भविष्य की कामना की।डा जे बी पाण्डेय ने वाणी वंदना कविता पुस्तक के लिए उन्हें ने शुभकामना देते हुए कहा कि-
*मिले सदा शुभ हर्ष आपको,
*नहीं कभी आये अपकर्ष।
*सतत् सुधा साहित्य प्रवाहित,
*लिखे लेखनी यश उत्कर्ष ‌

Related posts

लोक कलाकार रामाज्ञा राम के निधन पर भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान, आरा ने अर्पित की श्रद्धांजली! पदमश्री की सरकार से की मांग।

rktvnews

भारत-फ़िजी संयुक्त वक्तव्य: वेइलोमनी दोस्ती (फिजी अभिव्यक्ति में अर्थ है एक दूसरे से प्रेम करना) की भावना में साझेदारी।

rktvnews

रामगढ़:जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव का हुआ आयोजन।

rktvnews

देहरादून: राज्यपाल से ओडिशा से आए मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

भोजपुर:हिन्दू सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज

rktvnews

दरभंगा:सामान्य प्रेक्षक ने कई मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment