RK TV News
खबरें
Breaking News

जयपुर:रक्षासूत्र में होता है बहनों का प्यार, स्नेह और आशीर्वाद : मुख्यमंत्री

बहनों के लिए रोडवेज बसों में दो दिन की यात्रा निःशुल्क :मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)09 अगस्त। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री निवास पर शुक्रवार को रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में जयपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आई बहनों ने राखी बांधी। इस दौरान श्री शर्मा की धर्मपत्नी गीता शर्मा भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री ने उपस्थित बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति में भाई-बहन का रिश्ता बहुत स्नेहपूर्ण होता है। बहन अपने भाई की दीर्घायु और उन्नति के लिए ईश्वर से सदैव प्रार्थना करती है। उन्होंने कहा कि बहनें सावन माह के अंत में मनाए जाने वाले रक्षाबंधन पर्व की कई दिनों पूर्व से ही पूर्ण उत्साह और उमंग के साथ तैयारियां करती हैं।

बहनों ने कहा, ऐसा लग रहा कि भाई को राखी बांधने मायके आई हैं

मुख्यमंत्री को राखी बांधने के दौरान बहनों के चेहरों पर खुशी और उत्साह नजर आया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री निवास पर आकर ऐसा महसूस हो रहा है कि हम अपने भाई को राखी बांधने मायके आई हैं। उन्होंने प्रदेश में महिला सशक्तीकरण की दिशा में उठाए गए महत्वपूर्ण कदमों और विभिन्न योजनाओं के संचालन के लिए मुख्यमंत्री श्री शर्मा का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर रक्षाबंधन पर्व के पारंपरिक लोकगीत भी गाए गए।
श्री शर्मा ने कहा कि बहनों द्वारा बांधी गई राखी मेरा मजबूत सुरक्षा कवच है। इस रक्षासूत्र में बहनों का प्यार, स्नेह और आशीर्वाद है, जिससे मुझे और अधिक ऊर्जा के साथ कार्य करने की ताकत मिली है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने प्रदेश की सभी बहनों के लिए रोडवेज बसों में दो दिन की निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी है।
श्री शर्मा ने कहा कि हमारी बहनें विभिन्न भूमिकाओं में देश और प्रदेश की उन्नति में अपना योगदान दे रही हैं। उन्होंने आह्वान किया कि सभी बहनें पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाने के साथ ही सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ें।

Related posts

बागपत:पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की 136 वी जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी ने 21शिक्षकों को किया सम्मानित।

rktvnews

चतरा पहुंचे मुख्यमंत्री सोरेन,वर- वधू को दिया आशीर्वाद।

rktvnews

प्रसिद्ध डेंटल सर्जन सह कोषाध्यक्ष डा प्रतीक कुमार को राष्ट्रीय नवरत्न पुरस्कार मिलने पर रेडक्रॉस सोसाइटी ने किया सम्मानित!डॉक्टर प्रतीक के सम्मानित होने से भोजपुर जिला और रेड क्रॉस का सम्मान बढ़ा है:पूर्व एमएलसी लालदास राय

rktvnews

तीन भाइयों की सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु पर भाकपा माले के नेताओं ने सदर अस्पताल पहुंच परिजनों से मिल जताया दुख,की शोक सभा।

rktvnews

वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए नीदरलैंड का दौरा किया।

rktvnews

भोपाल:बच्चों ने किए विभिन्न प्रजातियों की रंग-बिरंगी तितलियों के दर्शन।

rktvnews

Leave a Comment