RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

मंडल कारा आरा में जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर द्वारा विधिक जागरूकता शिविर आयोजित।

विधिक जागरूकता शिविर को संबोधित करते अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार मिथिलेश कुमार।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,20 मई। आज 20 मई को जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर के तत्वाधान में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार,श्री मिथिलेश कुमार की अध्यक्षता में आरा मंडल कारा, भोजपुर में कैदियों के बीच विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सचिव मिथिलेश कुमार द्वारा बताया गया की जेल में बंद कैदियों को पैरोल एवं फरोलो यानी छुट्टी पर कुछ ही दिनों के लिए रिहाई मिलती है, इसके लिए जेल में गठित समिति अथवा माननीय सक्षम न्यायालय के पास आवेदन देना पड़ता है, हालांकि गृह मंत्रालय ने वर्ष 2016 की गाइडलाइन में संशोधित किया है की वैसे कैदी जिनकी रिहाई से समाज या किसी खास व्यक्ति की सुरक्षा को लेकर खतरा है, उनको पैरोल नहीं दी जा सकती है। पैरोल कैदी की योग्यता और उनके व्यवहार के आधार पर ही दिया जा सकता है। बिहार में कैदियों को छोड़ने के लिए बिहार कैदी नियमावली 1973 एक नियम बनाया गया हैं ,जिसके अनुसार बिहार में कैदियों को पैरोल पर छोड़ा जाता है । इस अवसर पर आरा जेल के जेल अधीक्षक, जेलर के साथ जेल वार्ड के सभी कैदी मौजूद रहे।

Related posts

भोजपुर:प्रो एस.के. सिन्हा मेमोरियल लेक्चर में एनसीसी एनएसएस की तरह आपदा मोचन बल बने : संयोजक

rktvnews

मध्यप्रदेश:राजस्व विभाग के मैदानी अमले की जवाबदेही सुनिश्चित हो : डॉ. यादव

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने डीएमएफटी मद से संचालित योजनाओं का किया समीक्षा!कहा संचालित विकास योजनाओं को समय सीमा के अंदर कराएं पूर्ण।

rktvnews

इंदौर के मांगलिया स्थित तलावली चांदा में अतिशीघ्र प्रारंभ होगी फूड एंड ड्रग टेस्टिंग लैबोरेट्री।

rktvnews

देवघर:झारखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर।

rktvnews

भोजपुर: डीएम और एसपी की अध्यक्षता में विधि व्यवस्था कोषांग की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment