RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: विशेष प्रेक्षक (निर्वाचन सूची) नजमुल होदा की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)06 अगस्त।आज विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के संदर्भ में भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा नियुक्त विशेष प्रेक्षक, निर्वाचक सूची नजमुल होदा की अध्यक्षता में भोजपुर जिले के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्ष/सचिव/प्रतिनिधि के साथ समाहरणालय सभागार, आरा में समीक्षा बैठक की गई। बैठक का उद्देश्य मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा करना एवं राजनीतिक दलों से सुझाव एवं फीडबैक प्राप्त करना था। बैठक में उपस्थित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने पुनरीक्षण प्रक्रिया की पारदर्शिता, समग्रता एवं निष्पक्षता पर संतोष व्यक्त किया तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप चल रहे कार्य की सराहना की। प्रतिनिधियों द्वारा बताया गया कि विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रत्येक गतिविधि के संबंध में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा लगातार सूचनाएं साझा की जा रही हैं, जिससे सभी पक्षों को अद्यतन जानकारी मिल रही है।इस अवसर पर विशेष प्रेक्षक नजमुल होदा ने सभी राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि वे मतदाता सूची में सुधार, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, तथा मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम विलोपित करने की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि आगामी चुनावों में त्रुटिरहित एवं अद्यतन मतदाता सूची तैयार की जा सके। इसके साथ ही, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी दलों से बीएलए-2 की नियुक्ति अतिशीघ्र करने की अपील भी की गई।
बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता ,उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

“अँगना में नाचेला अँजोरिया”(भोजपुरी गीत-संग्रह) का लोकार्पण सह सम्मान समारोह आयोजित।

rktvnews

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में इस सत्र का प्रथम श्रुति मंडल 25 जुलाई को।

rktvnews

उज्जैन:शिवज्योति अर्पणम कार्यक्रम के तहत 5 लाख 51 हजार दीपों से आलोकित हुए क्षिप्रा तट के पावन घाट।

rktvnews

प्रांतीय जनसंघर्ष ने बापू और शास्त्री की जयंती को संकल्प दिवस के रूप में मनाया।

rktvnews

जयपुर:विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह के तहत स्थानीय स्तर पर जन जागरूकता कार्यक्रम,प्लास्टिक मुक्त राज्य के लिए संकल्पबद्ध राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल

rktvnews

भोजपुर:निर्वाचक सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2024 अंतर्गत सभी सातों विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा विशेष कैम्प का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment