RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:गंगा कटाव पीड़ितों की सेवा में उतरे गुड्डू सिंह बबुआन,राहत सामग्रियों का किया वितरण।

कटाव पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित करते गुड्डू सिंह बबुआन

आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 अगस्त।गंगा के रौद्र रूप के कारण जवाइनिया गाँव मे कई घर कटाव के कारण गंगा में विलीन हो गए। गंगा की तेज धार के कारण वहां के लोगो के घर, फसल अनाज सब बर्बाद हो गए है। ऐसे में कई समाजसेवी एवं राजनेता भी मदद को आगे आए है। आरा से समाजसेवी सह भाजपा नेता गुड्डू सिंह बबुआन एवं उनके साथ हम के प्रदेश मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता गिरधारी सिंह, रालोमो प्रदेश सचिव सुनील पाठक, सनातनी रोहित सिंह बजरंगी, समाजसेवी सत्य चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक संजय राय समेत टीम गुड्डू बबुआन के कई स्थानीय सहयोगी भी शनिवार को जवइनिया गाँव पहुचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की एवं लगभग 350 परिवार को सूखा अनाज एवं खाने का पैकेट वितरित किया। गुड्डू सिंह बबुआन ने बताया कि मैं अस्वस्थ होने के कारण कुछ दिन से बिहार से बाहर था जब आया तो इस कार्य मे अपने साथियों के सहयोग से लग गया हूँ। आज चूड़ा,गुड़, चना, नमक, बिस्किट एवं पूड़ी सब्जी का वितरण हुआ है लेकिन कल से हमारे टीम के स्थानीय सदस्य द्वारा प्रतिदिन जब तक ईश्वर की इच्छा होगी एक समय का भोजन वितरण किया जाएगा।वहीं हम प्रवक्ता गिरधारी सिंह ने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा है। ऐसे जरूरतमंद की सेवा से आत्मसंतुष्टि मिलती है। वही रालोमो प्रदेश सचिव सुनील पाठक ने कहा कि जो भी समर्थवान है उन्हें ऐसे समय मे पीड़ित परिवार के मदद में जात पात से ऊपर उठकर आगे आना चाहिए। इस मौके पर अन्य सदस्यों में रवीश सिंह, धर्मवीर, अमन, प्रियांशु श्रीवास्तव, दीपक, कौशलेंद्र कुमार,राजीव सिपाही, ब्रजेश यादव, मुकेश सिंह, सोनू सिंह समेत कई थे।

Related posts

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजस्व समन्वय समिति की बैठक।

rktvnews

भोजपुर: नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के विरोध में कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के पुतले में लगाई आग।

rktvnews

रक्षा मंत्री और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट के कोर इंटीग्रेशन और फ्लाइट टेस्टिंग सेंटर और नौसेना प्रणाली विनिर्माण केंद्र की आधारशिला रखी।

rktvnews

मध्यप्रदेश राज्यसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के तीनों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने आपातकाल का विरोध और लोकतंत्र की भावना को मजबूत बनाने के लिए काम करने वालों को श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

किसानों को हर हाल में मिलें गुणवत्तापूर्ण खाद, बीज और कीटनाशक : शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

Leave a Comment