RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: “वृक्ष धरा के हैं आभूषण” वृक्ष लगाओ जी के संदेश के साथ विद्यालय में किया गया वृक्षारोपण।

स्वयं वृक्ष लगाने और दूसरों को वृक्ष लगाने हेतु प्रेरित करने का छात्र – छात्राओं ने लिया संकल्प।

शिक्षिका सह कवियत्री मीरा सिंह “मीरा” ने कविता के माध्यम से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

RKTV NEWS/डुमरांव (बक्सर)31 जुलाई।विकास की अंधी दौड़ में हरे-भरे वृक्ष काटे जा रहे हैं और कंक्रीट के शहर बढ़ते जा रहे हैं।वृक्षों को काटने से पर्यावरण असंतुलित हो गया है। यदि हम आज नहीं चेते तो भविष्य संकटमय हो जाएगा।उक्त पर्यावरण रक्षा के संदेशों के साथ आज पर्यावरण के प्रति छात्र छात्राओं में जागरूकता लाने के उद्देश्य से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत बक्सर जिले के डुमरांव प्रखंड में स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय भोजपुर जदीद में पौधा रोपण किया गया।इस दौरान नवनियुक्त प्रधानाध्यापक संजीव कुमार ने वृक्षारोपण की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक वृक्ष सौ पुत्र के समान होता है। ये हमारे प्राकृतिक धरोहर हैं।इनका संरक्षण हमारी जिम्मेदारी है।हर व्यक्ति को एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए। वहीं मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्वेतांश कुमार ने कहा की हर व्यक्ति को अपनी मां के नाम पर एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए क्योंकि ये धरती माता के फेफड़े हैं। वृक्ष के बिना धरती पर जीवन संभव नहीं।
इस अवसर पर शिक्षिका सह कवियत्री मीरा सिंह “मीरा” ने कविता के माध्यम से छात्र छात्राओं को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करते हुए बोली
“वृक्ष लगाओ, वृक्ष लगाओ,
वृक्ष लगाओ जी।
धरती का शृंगार करो अब,
वृक्ष लगाओ जी।।
वृक्ष धरा के हैं आभूषण,
वृक्ष लगाओ जी।
करते हैं वायु का शोधन
वृक्ष लगाओ जी।।

इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में अंशु,अंजु, सलोनी, नैना, खुशबू, तरन्नुम, नंदनी, रोहित, आशुतोष, रंजन, सूरज, सुमित, सन्नी इत्यादि छात्रों के साथ विद्यालय शिक्षक कमलेश पाठक, सुभाष कुमार, रीमा कुमारी,रीता कुमारी,स्वर्णा आर्या, रितेश कुमार,धन जी कुमार, सुमन कुमारी, प्रमोद उपाध्याय इत्यादि ने अपनी सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों ने स्वयं वृक्ष लगाने एवं आस-पड़ोस को भी इसके प्रति जागरूक बनाने का संकल्प लिया।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बसव जयंती पर जगद्गुरु बसवेश्वर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने के साथ बनाएं संस्कारवान -शिक्षा मंत्री

rktvnews

सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्राप्त करना बहुत बड़ा सम्मान है: ग्लोबल लीजेंड माइकल डगलस।

rktvnews

भोजपुर:पीएनबी आरसेटी, द्वारा बकरी पालन पर निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण 11 मई से।

rktvnews

भोपाल:अच्छे संस्कार, संस्कृति, और देश प्रेम के बीजारोपण का माध्यम है “बाल साहित्य”

rktvnews

आजमगढ़:ब्रह्मकुमारी बहनों का मानव कल्याण हेतु सत्संग और सम्मान हुआ।

rktvnews

Leave a Comment