RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भक्ति के विरोधी को ज्ञान की प्राप्ति हो ही नहीं सकती : आचार्य धर्मेन्द्र

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 जुलाई।भारत के प्रसिद्ध मनिषी संत जीयर स्वामी जी महाराज के कृपापात्र श्री त्रिदण्डी स्वामी सेवा आश्रम ब्रह्मपुरपीठाधीश्वर आचार्य धर्मेन्द्र ने शिवपुरी मे आयोजित शिवपुराण कथा क्रम मे कहा कि इस संसार में ज्ञान की प्राप्ति अत्यंत कठिन है,परंतु भगवान का भजन अत्यंत सहज है।ज्ञानस्वरूप मोक्षदाता शिव भजन के ही अधीन है।भगवान शिव की भक्ति ज्ञान दात्रि मानी गयीं है। आचार्य जी ने कहा कि भक्ति भी सगुण और निर्गुण के भेद से दो प्रकार की कही गयी है।भगवान के कृपा के बिना इन भक्तियों का संपादन होना कठिन है। भगवान शिव के दर्शन में भक्ति व ज्ञान एक स्तर के बाद भिन्न नहीं। जो भक्ति का विरोधी है ,उसे ज्ञान की प्राप्ति नहीं होती।भगवान शिव की भक्ति करने वाले शीध्रतापूर्वक ज्ञान प्राप्त कर लेते।।तीसरी सोमवारी पर वर्षा भी खुब हुई,भक्त डटे रहे ,आरती ,प्रसाद के बाद ही निकले ।

Related posts

देहरादून: राज्यपाल से दून विश्वविद्यालय के मीडिया एंड कम्युनिकेशन स्टडीज विभाग के छात्र-छात्राओं ने की शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

भाई दूज (यम द्वितीया)

rktvnews

बिहार–यूएई साझेदारी से फूड प्रोसेसिंग एवं निवेश को मिलेगा बढ़ावा।

rktvnews

भोपाल में द्रोणाचंल स्थित योद्धा स्थल पर लाइट एंड साउंड शो आरंभ होगा।

rktvnews

भोजपुर:जीवन निर्माण में रामायण की महिला पात्र का विशेष योगदान है:प्राचार्या प्रो मीना कुमारी

rktvnews

रांची:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 975 नवनियुक्त स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों, सहायक आचार्यों और प्रयोगशाला सहायकों को सौंपा नियुक्ति पत्र।

rktvnews

Leave a Comment