RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

गढ़वा: यातायात नियमों और सुरक्षा को ले विद्यालय के छात्रों के बीच जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

RKTV NEWS/गढ़वा (झारखंड)29 जुलाई।जिला परिवहन पदाधिकारी गढ़वा के निर्देश आज हाइ स्कूल कल्याणपुर में छात्रों के बीच यातायात नियमो के प्रति जागरूक करने को लेकर सड़क-सुरक्षा के टीम के द्वारा रोड सेफ्टी काउंसलिंग किया गया। इस दौरान छात्रों को यातायात नियमो एवं वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट जैसे सुरक्षित उपकरणों के इस्तेमाल से कैसे सड़क पर होने वाले दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है, के बारे में बताया गया। बताया गया कि सड़क पर वाहन चालको को मोबाइल काa aउपयोग करना पूरी तरह वर्जित है। इसके साथ हिट एंड रन एवं गुड सेमेरिटन के बारे मे बताया गया। सड़क सुरक्षा टीम के द्वारा सड़क सुरक्षा संबंधित पुस्तिका एवम पैंपलेट सभी छात्र एवम छात्राओ को बांटा गया। इस दौरान बताया गया कि किसी भी व्यक्ति के सड़क दुर्घटना के क्रम में घायल व्यक्ति को एक घंटा के अंदर (गोल्डन ऑवर में) अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को पांच हजार रुपए तक की पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र दिये जाने का प्रावधान किया गया है। इसके अलावे बताया कि दुर्घटना से पीड़ित व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले अस्पताल में अपना नाम दर्ज कराएं ताकि चिकित्सक प्रमाणित कर सकें कि घायल व्यक्ति को किसने मदद की है। उस मददकर्ता को गुड सेमेरिटन के तहत 2,000 रु एवं प्रशस्ति पत्र दी जा सके। साथ ही सड़क हादसों में मृत्यु दर को कम करने के उदेश्य से लोगों को इस संशोधित अधिनियम की ज्यादा से ज्यादा जानकारी प्रदान की जा सके। लोग एक दूसरे को इसके प्रति जागरूक कर सके एवं इसके साथ साथ हिट एंड रन के बारे में बिस्तार पूर्वक बताया गया। जानकारी दी गई कि किसी अज्ञात वाहन से दुर्घटना घटित होने पर 2,00000 (दो लाख) एवं गंभीर रूप से घायल होने पर 50,000 (पचास हजार) का प्रावधान है। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से सड़क सुरक्षा प्रबंधक संजय बैठा एवं विनय रंजन तिवारी मौजूद थें।

Related posts

भारी बारिश और बाढ़ से उत्पन्न हालातों के दौरान आरोप-प्रत्यारोप मानवता और देशहित के विरुद्ध:मुख्यमंत्री

rktvnews

चतरा:आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के 5वें दिन 6 प्रखण्ड के पंचायत में कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

भारतीय नौसेना गोवा स्थित नौसैनिक युद्ध महाविद्यालय में गोवा समुद्री सम्मेलन 2026 का आयोजन करेगी।

rktvnews

सारण: पुलिस अधीक्षक और उप विकास आयुक्त के नेतृत्व में की गयी मंडल कारा में छापेमारी।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 24 अप्रैल 26

rktvnews

18वें मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में छात्रों द्वारा फिल्म निर्माण की श्रेणी में उभरती प्रतिभाओं की फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी।

rktvnews

Leave a Comment