RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्रवाई

पश्चिमी चंपारण: जिला पदाधिकारी ने तत्कालीन महिला पर्यवेक्षिका समेकित बाल विकास सेवा परियोजना रामनगर को किया चयनमुक्त

अनुबंध अवधि विस्तार नहीं होने, अनाधिकृत रूप से लंबे समय से अनुपस्थित रहने, कर्तव्यों का संतोषप्रद निर्वहन नहीं किए जाने को लेकर हुई कार्रवाई।

RKTV NEWS/बेतिया ( पश्चिमी चंपारण)28 जुलाई।जिला पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने अनुबंध अवधि विस्तार नहीं होने, अनाधिकृत रूप से लंबे समय (01.04.2016 से लगातार) से अनुपस्थित रहने, अपने कर्तव्यों का संतोषप्रद निर्वहन नहीं किए जाने को लेकर माला कुमारी तत्कालीन महिला पर्यवेक्षिका समेकित बाल विकास सेवा परियोजना रामनगर को चयनमुक्त कर दिया है।
ज्ञातव्य हो कि माला कुमारी तत्कालीन महिला पर्यवेक्षिका रामनगर दिनांक 01.04.2016 से अपने कर्तव्य से बिना अवकाश स्वीकृत कराए अनुपस्थित है, जबकि संविदा कर्मी को प्रति वर्ष कार्य कुशलता के अनुसार अगले 01 वर्ष के लिए सेवा अवधि विस्तार विभागीय प्रावधानानुसार किया जाना है, जिसके अनुसार माला कुमारी का सेवा अवधि विस्तार नहीं हुआ है।
उक्त के आलोक में जिला पदाधिकारी ने अनुबंध अवधि विस्तार नहीं होने, अनाधिकृत रूप से लंबे समय से अनुपस्थित रहने, अपने कर्तव्यों का संतोषप्रद निर्वहन नहीं करने के कारण माला कुमारी तत्कालीन महिला पर्यवेक्षिका समेकित बाल विकास सेवा परियोजना रामनगर को चयनमुक्त कर दिया है।

Related posts

जहानाबाद: बाबा पहाड़ी स्तिथ सिद्धेश्वर मंदिर में हुई भगदड़ में 07 की मौत,कई घायल।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 75वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

उद्योग विभाग,भोजपुर द्वारा बिहार स्टार्टअप आउटरीच कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:ग्रामीण क्षेत्र में गोड़ का नाच आज भी लोकप्रिय : गायक अविनाश पांडेय

rktvnews

भोजपुर: कांग्रेस जिला कार्यालय में बिंदेश्वरी दुबे की जयंती पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:जीरो माइल–पातर व जीरो माइल–असनी पथ चौड़ीकरण एवं ड्रेनेज कार्य का जिला पदाधिकारी ने लिया जायजा।

rktvnews

Leave a Comment