RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिमी चंपारण:41 बंदियों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजना से किया गया लाभान्वित।

मंडल कारा बेतिया में विशेष शिविर का हुआ आयोजन।

75 बंदियों की जाँच की गई।

41 पेंशन योजना से वंचित बंदियों से आवेदन प्राप्त किया गया।

30 बंदी वृद्धजन योजना, 7 बंदी विधवा पेंशन योजना एवं 4 बंदी दिव्यांगजन योजना के लिए पाए गए योग्य।

RKTV NEWS/बेतिया (पश्चिमी चंपारण)28 जुलाई।बिहार सरकार द्वारा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की राशि को 400 रू0 से बढाकर 1100 रू0 किया गया है। साथ ही सरकार द्वारा सभी पात्र लाभुकों को योजना का लाभ देने का भी निदेश दिया गया है। समाज कल्याण विभाग द्वारा कारावास में रह रहे योजना के सभी वृद्धजन, विधवा एवं दिव्यांगजनों को लाभान्वित करने का निदेश दिया गया है।
उक्त निदेश के आलोक में सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा द्वारा एक टीम गठित कर मण्डल कारा, बेतिया में आज पेंशन योजनओं के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। मण्डल कारा में आवासित कुल- 75 बंदियों का जाँच किया गया, जिसमें 41 पेंशन योजना से वंचित लाभुकों से आवेदन प्राप्त किया गया, जिसमें 30 वृद्धजन, 7 विधवा एवं 4 दिव्यांगजन योजना के लिए पात्र पाये गये।
पात्र लाभुकों में – मदन माझी, रामचन्द्र चौधरी, शुभ नारायण गुरो (वृद्धजन पेंशन योजना), बियफी देवी, छठिया देवी (विधवा पेंशन) एवं शेख शजाद, दिलीप कुमार आदि (दिव्यांगजन पेंशन योजना) के।नाम।शामिल हैं।
शिविर में मण्डल कारा प्रशासन से संजय कुमार, जेल अधीक्षक, रामानुज कुमार, उपाधीक्षक के साथ सहयोगी उपाधीक्षक के रूप में नीतीश कुमार, प्रनति कुमारी एवं अन्य पुलिस कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सामाजिक सुरक्षा से अरविन्द कुमार एवं राजीव कुमार शिविर में उपस्थित रहें।

Related posts

केंद्र के विरुद्ध फैसला सुना सुप्रीम कोर्ट ने मीडिया वन चैनल के प्रसारण पर लगी रोक हटाई।

rktvnews

बागपत प्रशासन की पहल पर ऑनलाइन संवाद कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य पर हुई बात, खूब हुए सवाल जवाब।

rktvnews

विश्व बैंक भूमि सम्मेलन 2025 का समापन।

rktvnews

भोजपुर:लोककला और भोजपुरी से अगाध प्रेम था ललन जी को : वक्तागण

rktvnews

भोजपुर : किसानों को बीघा के दर से मिले जले हुए फसल का मुआवजा! विधायक राकेश रंजन ने की कृषि मंत्री से मांग।

rktvnews

बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के आवास पर राष्ट्रीय जनता दल के जिला, प्रांतीय और राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की महत्त्वपूर्ण बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment