RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

फ्री में देखे फिल्म ” द केरला स्टोरी”:हिंदू जागरण मंच भोजपुर।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 17 मई। 18 मई को दिन के 3:00 से 6:00 और दूसरा शो 6:00 से 9:00 बजे तक आरा के मोती सिनेमा हाल में निशुल्क द केरला स्टोरी पिक्चर दिखाई जाएगी। इसकी जानकारी भोजपुर जिला अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कुमार सिन्हा द्वारा एक विज्ञप्ति में दी गई है।
हिंदू जागरण मंच जिला भोजपुर द्वारा दिनांक 13 मई 2023 को श्री सुरेंद्र सिन्हा की अध्यक्षता में तथा श्री सोना लाल जी प्रदेश उपाध्यक्ष की उपस्थिति में जिले के अन्य अधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक हुई जिसमें संगठन के अन्य मुद्दों के अलावा सिनेमाघरों में चल रहे दी केरला स्टोरी पिक्चर को अपने संगठन के माध्यम से दिनांक 18 मई 23 को आरा के मोती सिनेमा हॉल में जन जागरण को ध्यान में रखते हुए फ्री शो करने का निर्णय लिया गया ।सिनेमा प्रबंधन तथा जनता के सकारात्मक सहयोग से संपन्न होने का निर्णय भी हो गया ।आवश्यक है कि अधिक से अधिक लोग इस शो में उपस्थित होकर पिक्चर माध्यम से दिए जा रहे संदेश से लाभ उठाएं ।इस पिक्चर को किसी संप्रदाय या धर्म से कुछ लेना देना नहीं है। विदेशी आतंकवादी संगठनों द्वारा भारतीय महिलाएं और बच्चियों को केंद्र में रखकर जो आतंकवादी गतिविधि की कार्रवाई का अंजाम दिया जा रहा है ,उससे भारत का संपूर्ण समाज आहत है इस पिक्चर का मूल उद्देश्य सभी को जागरूक करना है ।हमारा समाज और हमारा देश सुरक्षित रह सके इसके लिए संगठन के माध्यम से आग्रह है आप इस सुअवसर का लाभ अवश्य उठाएं।

Related posts

देहरादून: राज्यपाल से BHISHM थिंक टैंक के सदस्यों ने की भेंट।

rktvnews

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार ने कम मतदान वाले क्षेत्रों में मतदाताओं को जागरूक करने हेतु मतदाता जागरूकता वाहन को किया रवाना।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

उत्तराखंड:NFDC और UFDC के संयुक्त तत्वावधान में “उत्तराखण्ड में फिल्मिंग इकोसिस्टम का विकास”विषयक कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

बिहार: भोजपुर:डीएम की अध्यक्षता में किया गया तरारी उपचुनाव हेतु ईवीएम/वीवीपैट का द्वितीय रेंडेमाईजेशन।

rktvnews

दरभंगा:18 फरवरी को बहादुरपुर के खराजपुर पंचायत में किया जाएगा विधिक जागरूकता।

rktvnews

Leave a Comment