RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

पीजी मनोविज्ञान विभाग द्वारा महिला कॉलेज में लगा ब्लड प्रेशर और,ब्लड शुगर जांच शिविर ।

*अपने जीवन शैली में बदलाव लाकर हाइपरटेंशन से बचा जा सकता है: डॉ ए अहमद।
* महाविद्यालय परिवार के सौ से ज्यादा लोगों ने इसका फायदा उठाया: प्रो लतिका वर्मा

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 17 मई। महंत महादेवानंद महिला कॉलेज आरा में विश्व हाइपरटेंशन दिवस के अवसर पर निशुल्क ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की जांच की गई ।इसका आयोजन पीजी मनोविज्ञान विभाग द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में डॉक्टर ए अहमद उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक दीप प्रज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए डॉ अहमद ने हाइपरटेंशन के महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला और यह बताया कि अपने जीवन शैली मे बदलाव लाकर हाइपरटेंशन से बचा जा सकता है। विभागाध्यक्ष डॉक्टर लतिका वर्मा ने अपने संबोधन में बताया कि हम नकारात्मक विचारों को दूर करके किस तरह से हाइपरटेंशन को दूर रख सकते हैं। दैनिक जीवन में योग ध्यान और उचित खान पान से बीमारी दूर होती है। विभागाध्यक्ष जंतु विभाग डॉक्टर फरीदा बानो ने बताया कि यदि अपने कार्य क्षेत्र पर अपने सभी कार्यों को उचित सामंजस्य के साथ समय से और कर्तव्य बोध के साथ करें तो काफी हद तक हाइपरटेंशन से बचा जा सकता है।डॉक्टर रबाब फातिमा ने हाइपरटेंशन के मनोवैज्ञानिक पक्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर सादिया हबीब ने किया। धन्यवाद ज्ञापन अतिथि शिक्षक डॉ कंचन कुमारी ने किया।
इस अवसर पर श्रीमती बीनू, डॉक्टर कंचन कुमारी, डॉक्टर फातिमा, डॉ प्रिया कुमारी, श्रीमती स्नेहा शर्मा ,डॉ राजीव कुमार, डॉक्टर कुमारी शिल्पा, डॉक्टर रजनी नरसरिया, अमरेश कुमार, डॉक्टर पूनम श्रीवास्तव, डॉक्टर संगीता, आशा कुमारी, राजबाला आदि शिक्षक गन उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त मनोविज्ञान विभाग की छात्राएं मधु, रुही ,प्रियंका, श्वेता, पूजा, रजनी ,प्रिया आदि उपस्थित थी। कार्यक्रम के आयोजन में श्रीमती स्नेह लता पाठक श्री राधे श्याम एवं श्रीमती गीता का सक्रिय सहयोग रहा।

 

Related posts

भोजपुर:भाकपा-माले के 14 वां जिला सम्मेलन के लिए प्रतिनिधि चयन हेतु कुल 525 प्रत्याशियों ने किया नामांकन।

rktvnews

बड़हरा के सेमरा में किसान पाठशाला का आयोजन।

rktvnews

रोहतास: जिलापदाधिकारी उदिता सिंह ने किया मतदान,आमजनों से की अपील।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पीएम किसान योजना के 6 वर्ष पूरे होने पर किसान भाइयों और बहनों को बधाई दी।

rktvnews

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल) ने उन्नत प्रौद्योगिकियों और डिजिटल परिवर्तन में सहयोग को मजबूत करने के लिए प्रगत संगणन विकास केंद्र (सी-डैक) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

आरा के रामनवमी शोभा यात्रा में जन सेवा का भागीदार बना जीएसटी एवं टैक्स कंसंटेंसी सर्विसेज परिवार।

rktvnews

Leave a Comment