RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिमी चंपारण:अनुकंपा के आधार पर लिपिक एवं परिचारियों का नियोजन।

प्राप्त सभी आवेदनों की जाँच हेतु जाँच दल का हुआ गठन।
जिला पदाधिकारी ने आवेदनों एवं अभिलेखों का विधिवत जाँच कर ही औपबंधिक मेधा सूची तैयार करने का दिया निर्देश।
अभिलेखों का सूक्षमता पूर्वक जाँच कर शीघ्र जिलास्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश।

RKTV NEWS/बेतिया (पश्चिमी चंपारण)25 जुलाई।शिक्षा विभाग में अनुकंपा के आधार पर लिपिक एवं परिचारियों का नियोजन किया जाना है। इस संबंध में विभागीय दिशा-निर्देश के आलोक में जिला पदाधिकारी के द्वारा प्राप्त सभी आवेदनों की जाँच हेतु जाँच दल का गठन किया गया है।
जिला पदाधिकारी के द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देश दिया गया है कि प्राप्त सभी आवेदनों एवं अभिलेखों का विधिवत जाँच कर ही औपबंधिक मेधा सूची तैयार किया जाय।
साथ ही जाँच दल को निर्देश दिया गया है कि अभिलेखों का सूक्ष्मतापूर्वक जाँच कर शीघ्र जिलास्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें ताकि ससमय औपबंधिक मेधा सूची का प्रकाशन किया जा सके एवं दावा/आपत्ति प्राप्त किया जा सके।
उन्होंने निर्देश दिया कि यह कार्य अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा कोताही नहीं बरती जाय। ऐसा करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

बक्सर:जिला सड़क सुरक्षा समिति, भूमि विवाद, विधि व्यवस्था, खनन विभाग, मद्य निषेध, लोक सेवा केन्द्र एवं लोक शिकायत की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

पटना:BIADA द्वारा 16 औद्योगिक इकाइयों को भूमि आवंटन—बिहार में औद्योगिक निवेश को नई गति।

rktvnews

भोजपुर:महिला कालेज में नई शिक्षा नीति के तहत कार्यक्रम आयोजित, शिक्षित बनो सशक्त बनो :डॉ शिखा

rktvnews

उज्जैन:नाग पंचमी पर भगवान श्री नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए मध्य रात्रि में खुले पट।

rktvnews

ईश्वर सभी जीव जंतु का मंगल करते हैं : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

सीएसआईआर-राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसंधान संस्थान ने स्वास्थ्य के लिए समग्र दृष्टिकोण के रूप में आयुर्वेद को बढ़ावा देते हुए 10वां आयुर्वेद दिवस मनाया।

rktvnews

Leave a Comment