RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:पूर्व सांसद मीना सिंह व उनके पुत्र बिस्कोमान के अध्यक्ष विशाल सिंह के सौजन्य से जवइनिया मे राहत सामग्री का वितरण।

पूर्व सांसद मीना सिंह व उनके पुत्र बिस्कोमान के अध्यक्ष विशाल सिंह के सौजन्य से जवइनिया मे राहत सामग्री का वितरण

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 24 जुलाई। पूर्व सांसद मीना सिंह तथा उनके पुत्र बिस्कोमान के अध्यक्ष विशाल सिंह ने जवइनिया गाँव मे गंगा नदी के कटाव के विस्थापितों एवं बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण कराया। गंगा नदी के कटाव से बेघर होकर बांध पर आश्रय लिए लोगों की परेशानी को देखते हुए पूर्व सांसद मीना सिंह और उनके पुत्र बिस्कोमान के अध्यक्ष विशाल सिंह बाढ प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आये।
पूर्व सांसद मीना सिंह एवं बिस्कोमान अध्यक्ष विशाल सिंह ने बाढ प्रभावित लोगों की मदद के लिए अपनी एक टीम को जवइनिया गाँव मे राहत सामग्री लेकर बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच वितरण करने के लिए भेजा। उनकी टीम ने विस्थापितों एवं बाढ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। टीम मे शामिल भाजपा नेता अशोक शर्मा ने बताया कि राहत सामग्री के पैकेट मे चना, चूड़ा, सत्तू, गुड़, नमक, बिस्किट एवं टॉर्च डालकर हर विस्थापित और जरूरतमंदों को दिया गया। उन्होंने  बताया कि लगभग 600 वैसे जरूरतमंद परिवारों के बीच पैकेट वितरित किया गया। वहीं विस्थापित परिवार के कुछ लोगों से दूरभाष पर बात करते हुए पूर्व सांसद मीना सिंह ने कहा कि अगर आगे भी जरूरत पड़ी तो राहत सामग्री भेजी जायेगी। आप सभी को जो भी जरूरत हो बताएं। जितना हो सकेगा मदद किया जायेगा। पूर्व सांसद मीना सिंह ने कहा कि मैं इन विस्थापित परिवार और गंगा कटाव से पीड़ित लोगों को सरकार से मदद के लिए स्पेशल पैकेज देने की मांग करूँगी। इस अवसर पर राजीव रंजन श्रीवास्तव, अभय विश्वास भट्ट, राकेश रंजन पुतुल, मुन्ना पाण्डे, रूपेश पांडे, श्रीराम महतो, रंजन सिंह, मुक्तेश्वर मिश्र, सौरव पांडे, नीरज श्रीवास्तव, शैलेश राय, सुरेश राय,भोलू सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे।

Related posts

मोतीहारी:अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर साइकिल रैली।

rktvnews

बिहार: मुजफ्फरपुर:जिला स्तरीय रबी कर्मशला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में ₹26.23 करोड़ की लागत से निर्मित केंद्रीय विद्यालय, खटीमा का लोकार्पण किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 14 जून 25

rktvnews

रायपुर : निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में बैठक आयोजित।

rktvnews

भोपाल:प्रगतिशील किसानों के खेतों तक पहुंचे कलेक्टर प्रियंक मिश्रा।

rktvnews

Leave a Comment