RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश:जिला न्यायालय इंदौर में आधार कैंप आयोजित- 70 से अधिक पंजीयन पूर्ण।

 

इंदौर/ मध्यप्रदेश ( मनोज कुमार प्रसाद)16 जुलाई।प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय श्रीवास्तव तथा कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशानुसार जिला एवं सत्र न्यायालय एवं तहसील न्यायालयों में कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों की सुविधा हेतु दो दिवसीय आधार पंजीयन कैंप का आयोजन किया गया। यह शिविर जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी द्वारा 15 एवं 16 जुलाई 2025 को जिला न्यायालय इंदौर (नई बिल्डिंग कॉन्फ्रेंस हॉल) में आयोजित किया गया। कैंप में आधार सुपरवाइजर सपना मावर एवं नितिन द्वारा अधिकारियों व कर्मचारियों के 70 से अधिक आधार पंजीयन किए गए।
इस अवसर पर जिला ई-गवर्नेंस प्रबंधक अतुल दुबे ने बताया कि “शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों को डिजिटल सेवाओं का लाभ सरलता से दिलाने हेतु इस प्रकार के कैंप समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं। भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित कर अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को आधार से जुड़ी सेवाएं प्रदान की जाएंगी। यह पहल डिजिटल इंडिया अभियान की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है, जिससे शासकीय कार्यों में पारदर्शिता और सुलभता सुनिश्चित होगी।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 18 जुलाई 26

rktvnews

राजभवन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित राज्यपाल ने आयु और क्षमता के अनुसार सभी से योगाभ्यास करने का किया आह्वान।

rktvnews

राष्ट्रपति इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के दीक्षांत समारोह में हुई शामिल।

rktvnews

पटना:संस्कृत और हिन्दी के मनीषी विद्वान और चिंतक-कवि थे आचार्य कैलाश प्रसाद सिंह : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

गया:पर्वत पुरुष बाबा दशरथ मांझी महोत्सव का उप मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने किया उदघाटन।

rktvnews

वाणिज्य कर विभाग की इनपुट टैक्स क्रेडिट से शत प्रतिशत कर भुगतान व सेकेंड हैंड कार बिक्री करने वालों ब्यवसाइयों के विरुद्ध कार्रवाई।

rktvnews

Leave a Comment