RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

शादी का झांसा देकर अवैध संबंध बनाने वाला गिरफ्तार, गया जेल।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 14 मई। भोजपुर जिला के शाहपुर में एक युवती को शादी का झांसा देकर अवैध संबंध बनाने के आरोपी की गिरफ्तारी का मामला प्रकाश में आया है। शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 1 शोभी टोला में शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और अश्लील वीडियो बनाकर फेसबुक पर वायरल करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एक छात्रा को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और अश्लील वीडियो बनाकर फेसबुक पर वायरल करने के मामले में पीड़िता द्वारा न्यायालय में एक परिवाद दायर किया गया था। उक्त परिवाद के आलोक में शाहपुर थाना में कांड संख्या 233/22 दर्ज किया गया। शाहपुर थाना में पदस्थापित पुअनि पूनम कुमारी ने इस कांड के नामजद अभियुक्त चंदन यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Related posts

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक का आयोजन।

rktvnews

& TV की नई प्रस्तुति ‘अटल‘

rktvnews

भोजपुर:विश्व उद्यमिता दिवस पर जगजीवन कॉलेज में कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:पिरौटा लक्ष्मी नारायण महायज्ञ भंडारे के साथ सम्पन्न।

rktvnews

बक्सर: 30 बिहार बटालियन द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा।

rktvnews

सीएसआईआर-आईआईआईएम जम्मू-प्रशिक्षित सोलर मैकेनिकल इंजन ने ऑनर्सग्रैडयू 2025 छात्रवृत्ति पुरस्कार में शीर्ष सम्मान जीता।

rktvnews

Leave a Comment