RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:मिशन फिजिकल एकेडमी ने अपने सफल अभ्यर्थियों को किया सम्मानित।

गाँव-जवार के नौजवानों के सपने साकार करना उद्देश्य : योगेन्द्र कुमार पाण्डेय

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)15 जुलाई।शारीरिक खेल-कूद अभ्यास के क्षेत्र में जिले के नौजवानों के बीच तेजी़ से लोकप्रिय होते जा रही ‘मिशन फिजिकल अकादमी’ ने स्थानीय वीर कुँवर सिंह स्टेडियम में आज एक समारोह आयोजित कर लगभग अपने इकत्तीस युवक-युवतियों को विविध क्षेत्रों में मिली सफलता के लिए अंग-वस्त्र व प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।
मिशन फिजिकल अकादमी के संचालक व लम्बी कूद व ऊँची कूद के राज्य स्तरीय खिलाड़ी योगेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि विगत दस माह से चल रही यह अकादमी पुलिस व सेना में भर्ति के इच्छुक युवक – युवतियों के कौशल को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है। नौजवानों को दौड़-कूद के साथ-साथ उनके शारीरिक सौष्ठव और आत्म बल में निखार लाकर उन्हें भविष्य का एक श्रेष्ठ सैनिक बनाना हीं अकादमी का लक्ष्य है। इस उद्देश्य में अकादमी सफल हो रही है। आज सम्मानित हो रहे सभी युवक – युवतियों ने हाल ही में बिहार गृह रक्षा वाहिनी की 15000 पदों वाली भर्ती में मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है। कुल इकत्तीस अभ्यर्थियों ने इसके लिए अकादमी में प्रशिक्षण लिया था और सबके सब पूर्णत: सफल रहे। ये सभी अभ्यर्थी निम्न मध्यवर्गीय परिवार से आते हैं। अकादमी को इनकी सफलता पर गर्व है।
समारोह में बतौर मुख्य अतिथि इंदु देवी, मेयर, आरा, के हाथों सभी सफल अभ्यर्थियों को अंग-वस्त्र तथा प्रतीक चिह्न प्रदान किये गए। इस अवसर पर कन्हैया कुमार सिंह, पी टी आई, जैन महा विद्यालय, क्रिकेट कोच कुंदन राज सिंह, एन सी सी कैडेट व स्पोर्ट्स मैन गया कुमार, साहित्य-संस्कृतिकर्मी सुनील चौधरी के साथ-साथ अभय विश्वास भट्ट तथा विजय सिंह, संजय सिंह, अजय सिंह, एम के राय, ददन यादव, एस आई आदि भी उपस्थित रहे। इस दौरान अकादमी द्वारा स्टेडियम के सुरक्षाकर्मी स्पोर्ट्स मैन विजय सिंह, ज्ञान जी एस के निदेशक अरुण कुमार, चंदन कुमार, ट्रेनर रोहित कुमार तथा तिरंदाज कोच नीरज सिंह को भी सम्मानित किया गया।
अभ्यर्थियों में आकाश, गुड्डू, रोशन, गया, रंजीत,राजा, रोहित, आसुतोष, रेशमा, खुश्बू, सुष्मा, मधुमाला, पिंकी, पूनम, ऋषिका, मनीषा, नीशा, प्रियंका , ज्योति, महिमा, संजना, शंभु, बजरंगी, अमर, चंकी, नीशा, लवली, अन्नू, रंजीत, सचिन, पूजा, मेघा, मनीशा, संध्या, संजना आदि उपस्थित रहे। उपस्थित सभी अभ्यर्थी पूरे शाहाबाद क्षेत्र के विभिन्न इलाके के रहनेवाले हैं। समारोह का कुशल संचालन अभय विश्वास भट्ट ने किया।
अकादमी का प्रयास है कि सीमित साधनों में युवक-युवतियों को सभी प्रकार के बेहतर प्रशिक्षण मिल सके। संचालक ने यह भी बताया कि इस उद्देश्य में सबसे बडी़ समस्या एक अच्छे मैदान की कमी तथा महिला प्रतिभागियों के लिए शौचालय का अभाव है। सरकार को ऐसे नौजवानो के प्रशिक्षण हेतु मैदान विशेष मुहैया करानी चाहिए।

Related posts

बागपत:जिला मजिस्ट्रेट व पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों का किया निरीक्षण।

rktvnews

सांगानेर में जनसुनवाई कार्यालय की शुरूआत! समस्याओं का होगा त्वरित समाधान- जनता के भरोसे पर खरा उतरना हमारा पहला काम :मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

rktvnews

भोजपुर:प्रयास “एक कोशिश बदलाव का” द्वारा योग कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की जयंती पर आयोजित करेगा होली मिलन सह महामूर्ख सम्मेलन 2024

rktvnews

डॉ दंपत्ति ने रेड क्रॉस को दान किया एसी! रेडक्रॉस सोसायटी में सेवा का सुअवसर मिला:सर्जन डा विजय गुप्ता

rktvnews

दरभंगा:आर्थिक हल युवाओं को बल के तहत छात्र और छात्राओं को दी गई जानकारी।

rktvnews

Leave a Comment