RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली: डीएम ने हाजीपुर प्रखण्ड(मुख्यालय)के औद्योगिक क्षेत्र का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/हाजीपुर (वैशाली)15 जुलाई। सोमवार को जिलापदाधिकारी वैशाली, वर्षा सिंह द्वारा हाजीपुर प्रखण्ड(मुख्यालय)के औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया गया ।निरीक्षण के क्रम में कंपीटेंस एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का निरीक्षण किया जो सुप्रसिद्ध कंपनी है और रुसी सेना के लिए जूते बना रही है व अंतराष्ट्रीय बाजार में भी इस कंपनी ने बडी कामयाबी हासिल की है।जिलापदाधिकारी ने इस कंपनी की जूते निमार्ण की विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए प्रत्येक इकाई की समीक्षा की, कार्यरत कर्मी/महिला कर्मी की सुरक्षा ,आवागमन,कार्य समय व कंपनी द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली समस्त सुविधाओं की जानकारी ली व यहां कार्यरत सभी कर्मियों से निमार्ण संबंधित जानकारी प्राप्त की व विशेष गहन-पुनरीक्षण अभियान 2025 के मद्देनज़र सभी से मतदान सूची शुद्धिकरण हेतु प्रपत्र भरवाए व संग्रहित किए जाने की समीक्षा भी की उन्होंनें सभी को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए माननीय चुनाव आयोग के द्वारा समय -समय पर जारी की जा रही दिशा-निर्देश की विस्तृत जानकारी व चुनाव /गणना प्रपत्र भरने संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश उपस्थित सभी कर्मियों को दिए साथ ही छूटे हुए सभी को मतदाताओ को शीध्र ही गणना प्रपत्र भर कर जमा करने की अपील की । ज्ञात हो कि कंपनी में कार्यरत अधिकांश कर्मी वैशाली जिला से ही है। जिलाधिकारी ने कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद हाजीपुर को शीध्र ही सभी से संपर्क कर गणन प्रपत्र भरवा कर संग्रहित करने का निर्देश दिया । निरीक्षण के क्रम में जी एम बियाडा,जीएम डीआईसी,कंपनी डायरेक्टर व अन्य पदाधिकारी ,कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

पटना:मगध प्रमंडल में आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन की तैयारियों की प्रमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न : मुख्य सचिव ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

rktvnews

महाकुंभ : आकाशवाणी के कुंभवाणी समाचार बुलेटिन अब प्रयागराज के महाकुंभ नगर में सार्वजनिक संबोधन प्रणाली पर लाइव।

rktvnews

नवीन जिलों की समीक्षा बैठक नवीन जिलों में समस्त प्रमुख कार्यालय प्रारंभ – राज्य स्तरीय समिति करेगी जिला कलेक्ट्रेट तथा अन्य कार्यालयों हेतु भूमि का चयन – स्वतंत्रता दिवस पर होंगे 2 दिवसीय भव्य आयोजन

rktvnews

देवघर:जनता दरबार के माध्यम से अपर समाहर्ता ने किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान।

rktvnews

राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मना।

rktvnews

Leave a Comment