RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

भोजपुर: बिजली मिस्त्री की डूबने से मौत,सदर अस्पताल पहुंचे दिलराज प्रीतम,अपनी देख रेख में करवाया पोस्टमार्टम, परिजनों को दी सांत्वना।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)11 जुलाई।आरा शहर के वलीगंज धरहरा निवासी बिजली मिस्त्री 35 संतोष चौधरी,पिता स्व-जयराम चौधरी का महुली घाट पर गंगा नदी में डुबने से मौत हो गई!संतोष चौधरी कल अपने पड़ोसी नीतू साह की मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए महुली घाट पर गये थे!अंतिम संस्कार के बाद गंगा नदी में नहाने के दौरान डुब गये! उक्त बातों की जानकारी देते हुए भाकपा माले के जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम ने बताया की डुबने की जानकारी कल ही उनके चचेरे भाई विश्वनाथ चौधरी ने मुझे दी थी उसी समय मैंने आरा एसडीओ को फोन करके एनडीआरएफ टीम भेजवाया था,एनडीआरएफ टीम के द्वारा लेकिन काफी खोजबीन के बाद शव नहीं मिला!आज संतोष चौधरी का दोपहर में नथमलपुर बड़हरा में गंगा नदी के किनारे शव मिला!मुझे शव बरामद की जानकारी जैसे ही मिली आरा सदर अस्पताल पहुंचकर शाम में तुरंत डॉक्टर से बात करके पोस्टमार्टम कराकर एम्बुलेंस से शव को घर भेजवाया!भाकपा-माले जिला प्रशासन से मृतक के परिजनों से आपदा प्रबंधन विभाग से 4 लाख रुपया मुआवजा देने की मांग की है!

Related posts

प्रधानमंत्री ने भारत रत्न नानाजी देशमुख को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना।

rktvnews

दरभंगा:सामान्य प्रेक्षक ने प्रशिक्षण केन्द्र व ई.वी.एम कमीशनिंग सेन्टर का किया निरीक्षण,प्रशिक्षण प्राप्त कर रहें मतदान कर्मियों को दिए कई निर्देश।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने बिहार में प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन चार एक्सप्रेस-वे हाईवे से संबंधित की उच्चस्तरीय समीक्षा।

rktvnews

छत्तीसगढ़:छत्तीसगढ़ अंजोर विज़न@2047 जनता को समर्पित।

rktvnews

Leave a Comment