RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

अहंकार भगवान का खुराक है: आचार्य धर्मेन्द्र

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)09 जुलाई। मंगलवार को प्रसिद्ध संत लक्ष्मी प्रपन्न जीयरा स्वामी जी महाराज केमंगलानुशान में आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह यज्ञमें श्रीमद्भागवत के दशम् स्कंध की रसमयी कथा को विस्तार करते हुए ब्रह्मपुरपीठाधीश्वर ज.गु.रा.आचार्य धर्मेन्द्र जी महाराज ने उपनिषद शैली में कहा कि माखन चोरी का रहस्य यह है कि माखन कोमल ,स्वचछ और निर्मल होता है,भगवान को निर्मलता, स्चच्छता प्रिय है।मृदा भक्षण का रहस्य है कि पृथ्वी क्षमाशील है,अब आगे लीलाओं में शाखाओं से गल्ती हो सकती है,अतः क्षमा का गुण धारण कर रहे हैं,भगवान के अन्दर ब्रम्हांड है ,इसकेअन्दर रहने वाले भक्तों को ब्रजरस का,ब्रज के भक्तों के चरण धूलि का पान करा रहे है,अब श्रीकृष्ण रजोगुणी लीला भी करेंगे। अतःरज का भक्षण किया या पहले पूतना के स्तन का हलाहल पान किया अब मिट्टी खाकर मानो प्राकृतिक चिकित्सा कर रहे है। आगे नलकूबर और मणिग्रीव के उद्धार की कथा कहते हुए कहा कि बच्चों का परिवरिश ठीक से नहीं हुआ तो वो उदंड,संस्कारहीन होजाएंगे, जरूरत से ज्यादा धन अपने आप में बुराई है,धन का अहंकार बड़ा ही नशीला है ,भांग धतुरा खाने से नशा होता पर धन प्राप्त होने से अहंकार का नशा में मानव पागल है जाता है। कलियां दह में रह रहे नाग का मानमर्दन करने का मतलब है भगवान के सामने किसी का अहंकार नहीं चलता, यमुना जी कलियां नाग के विष से प्रदूषित होगयी थी जिसे प्रदूषण मुक्त कर दुनिया को संदेश दिया जलाशयों को प्रदूषण मुक्त करना होगा,जल ही जीवन है।श्रीकृष्ण द्वारा गाय बछड़ो की चरवाही करने का संदेश यह है कि भारत कृषि प्रधान राष्ट्र है,कृषि का आधार गायहै,गाय बचेगी तभी मानवता और भारतीयता बचेगी। गौवर्धन पूजन की कथा कहते हुए कहाकि जीवमात्र की रक्षा पर्यावणरक्षा में निहित है,पहाड़, प्रकृति से छेड़छाड बंद होना चाहिए अन्यथा प्रकृति किसी को नहीं बकसेगी।। आचार्य धर्मेन्द्र जीमहाराज कीसन्निधि व महंथ सुरेन्द्र बाबि की उपस्थिति मे आश्रम ल्टपरिसर मे पल्लास का वृक्ष रमेश पान्डेय व नित्यानंद ओझा ने लगाया।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 26 सितंबर 25

rktvnews

झारखण्ड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आदिवासी छात्रावास, गिरिडीह के छात्रों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

rktvnews

वतन खातिर

rktvnews

भोजपुर:टी बी मुक्त भारत योजना के तहत 17मरीजों को रेड क्रॉस से दिया गया पौष्टिक आहार।

rktvnews

भारतीय स्टेट बैंक ने पूर्व सैनिकों के लिए बैंकिंग एवं पेंशन संबंधी सम्मेलन का किया आयोजन।

rktvnews

बक्सर:डीएम ने किया जिला कोषागार कार्यालय का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment