RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने “नवीं साउथ एशियन कराटे चैम्पियनशिप” में उत्तराखण्ड के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)09 जुलाई।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को उत्तराखण्ड निवास नई दिल्ली में “नवीं साउथ एशियन कराटे चैम्पियनशिप” में उत्तराखण्ड के पदक विजेता खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें सम्मानित किया। उत्तराखण्ड के 3 होनहार युवाओं ने इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया है।
2 से 6 जुलाई तक कोलंबो, श्रीलंका में आयोजित नवीं साउथ एशियन कराटे चैम्पियनशिप में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 23 स्वर्ण, 24 रजत और 12 कांस्य पदकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। इस जीत में उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों ने भी अहम भूमिका निभाई। 12 से 15 जून तक देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर, उत्तराखण्ड के तीन खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया था।
जिसमें चंपावत की अनामिका बिष्ट ने कैडेट वर्ग में रजत पदक जीता। डोईवाला, देहरादून की मैत्री बलूनी ने अंडर-21 कुमीते में कांस्य पदक हासिल किया और देहरादून के क्रियांश कौशिक ने अंडर-12 कुमीते में कांस्य पदक जीतकर सबका दिल जीत लिया।

Related posts

प्रखंड स्तरीय बी एल ओ प्रशिक्षण सह बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:उदवंतनगर थाना के सामने ट्रक की चपेट में हुई युवक की मौत पर सांसद सुदामा प्रसाद ने परिजनों से की मुलाकात।

rktvnews

21 नये ग्रीनफील्ड हवाईअड्डों की स्थापना करने के लिए ‘सैद्धांतिक’ रूप से स्वीकृति दी गई।

rktvnews

भोजपुर:मुख्यमंत्री ने किया ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ का शुभारंभ, शैक्षणिक समस्याओं का होगा समाधान।

rktvnews

मध्यप्रदेश:गोविंदगढ़ में सफेद शेरों के ब्रीडिंग सेंटर का कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा: उप-मुख्यमंत्री

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने डीएमएफटी, अनटाइड, एमपीलैड, एमएलए लैड एवं नीति आयोग के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा में अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment