RK TV News
खबरें
Breaking News

रामगढ़:सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा किए जा रहे कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा।

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)08 जुलाई।सोमवार को उपायुक्त रामगढ़ फैज अक अहमद मुमताज ने अपने कार्यालय कक्ष में जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा किए जा रहे कार्यो की समीक्षा की।
बैठक के दौरान सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा शंकर प्रसाद के द्वारा उपायुक्त को रामगढ़ जिले में केंद्र एवं राज्य प्रायोजित पेंशन योजनाओं के तहत लाभुकों को दिए जा रहे लाभ की जानकारी दी गई।
इस दौरान सहायक निरीक्षक सामाजिक सुरक्षा द्वारा बताया गया कि केंद्र प्रायोजित पेंशन योजनाओं में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना के तहत 25890 लाभुकों को मार्च 2025 तक पेंशन प्रदान कर दिया गया है। आवंटन के अभाव के कारण लाभुकों को अप्रैल से जुलाई का भुगतान नहीं किया जा सका है। इस संबंध में उपायुक्त ने विभाग से समन्वय करते हुए लाभुकों को ससमय पेंशन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
राज्य प्रायोजित पेंशन योजना के तहत सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा के द्वारा उपायुक्त को जानकारी दी गई की सर्वजन पेंशन योजना अंतर्गत मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना, मुख्यमंत्री आदिम जनजाति पेंशन योजना, मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री राज्य एचआईवी एड्स पीड़ित व्यक्तियों के लिए पेंशन योजना, स्वामी विवेकानंद निशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना एवं मुख्यमंत्री ट्रांसजेंडर पेंशन योजना के तहत स्कूल 94752 लाभुकों को जुलाई 2025 तक का पेंशन उपलब्ध करा दिया गया है वहीं मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत 131423 लाभुकों को मई 2025 तक का सम्मान राशि उपलब्ध करा दिया गया है। जिस पर उपायुक्त ने ससमय लाभुकों को सम्मान राशि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

Related posts

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शुभकामनाएं।

rktvnews

भोजपुर : स्वीप कोषांग द्वारा बिहार दिवस पर समाहरणालय परिसर में किया गया दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

हर घर तिरंगा” अभियानः बिहार डाक सर्कल की पहल से हर घर में फहराएगा राष्ट्रीय ध्वज।

rktvnews

भोजपुर:धावा दल ने बड़ी मठिया हॉस्पिटल रोड आरा से बालश्रमिकों को कराया विमुक्त।

rktvnews

रोहतास:गुप्ताधाम में विधि व्यवस्था व श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्था को लेकर जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक।

rktvnews

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी से पैरा शटलर बने सुहास ने जीता रजत पदक।

rktvnews

Leave a Comment