RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा जिले में DDU-GKY के तहत मोबिलाइजेशन सह-रजिस्ट्रेशन कैंप का आयोजन, 64 युवा प्रशिक्षण के लिए रवाना।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)07 जुलाई।झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी कार्यालय में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना (DDU-GKY) के अंतर्गत मोबिलाइजेशन सह-रजिस्ट्रेशन कैंप का सफल आयोजन किया गया। इसके निमित आज समाहरणालय परिसर से उपायुक्त कीर्तिश्री द्वारा चयनित 64 युवाओं को “Astric Computers India Pvt. Ltd.” द्वारा रांची स्थित प्रशिक्षण केंद्र में भेजा गया, जहां वे डेटा इंट्री सेवा क्षेत्र से जुड़े प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
यह कार्यक्रम झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से कुल 104 युवाओं ने भाग लिया। युवाओं का रजिस्ट्रेशन कर उन्हें योजना की जानकारी, संभावित करियर विकल्पों एवं प्रशिक्षण की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।
इस अवसर पर उपायुक्त के साथ-साथ उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के जिला कार्यक्रम प्रबंधक गौरव कुमार जयसवाल, पीआईए प्रतिनिधि एवं जिला समन्वयक शाद अम्बर सहित कई पदाधिकारी एवं युवा लाभार्थी मौजूद रहे।
सभी प्रशिक्षणार्थियों को छः माह का निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण रांची में दिया जायेगा एवं प्रशिक्षण के उपरांत प्रशिक्षणार्थियों को झारखंड एवं नजदीकी राज्यों में नौकरी का अवसर उपलब्ध कराया जाएगा।
उपायुक्त कीर्तिश्री ने कहा DDU-GKY योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को बेहतर भविष्य की ओर अग्रसरविकास किया जा रहा है। यह पहल न केवल कौशल विकास का माध्यम है, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम भी है। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के ग्रामीण युवाओं को कौशल आधारित प्रशिक्षण देकर उन्हें रोज़गार के अवसरों से जोड़ना है, जिससे वे आर्थिक रूप से स्वावलंबी बन सकें।

Related posts

भोपाल:राज्यपाल को म.प्र. लोक सेवा आयोग का 68वां वार्षिक प्रतिवेदन किया भेंट।

rktvnews

सारण: डीडीसी की मशरख प्रखंड के सभी सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 13 जून 25

rktvnews

पूर्वी चंपारण:कटे होंठ तालु वाले बच्चों के निःशुल्क ईलाज की हुई शुरुआत।

rktvnews

भोजपुर:विद्या वाचस्पति सम्मान से विभूषित हुए आनंद मोहन सिन्हा।

rktvnews

बेकरी उद्योग से मथुरा देवी 2 कोतापाल समूह की महिलाएं बढ़ रही हैं आर्थिक सशक्तिकरण की ओर।

rktvnews

Leave a Comment