RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:योग दिवस पर “नवग्रह चेतना पुस्तक” का विमोचन मेरे लिए सुखद : कुमार अजय सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 जून।भोजपुर जिला के बड़हरा प्रखंड अंतर्गत पंडितपुर गांव में योग दिवस के अवसर पर आयोजित भोजपुरी सांस्कृतिक एवं पुस्तक विमोचन सह लिट्टी भोज के अवसर पर सैकड़ों लोगो ने भाग लिया। जिसमें जाने माने कहानीकार और गीतकार कुमार अजय सिंह का भोजपुरी के दुनिया में लिखा हुआ पुस्तक जो धार्मिक दृष्टिकोण से पहला पुस्तक है उसका विमोचन सरस्वती पुत्र जैसे कलाकार तथा समाजसेवी लोगो के हाथ से संपन्न हुआ। जिस संबंध में कुमार अजय सिंह ने कहा कि यह क्षण हमारे लिए बहुत सुखद एवं ऐतिहासिक है। क्योंकि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गांव-गंवई के पावन स्थल पर सुंदर काण्ड अनुष्ठान के बेदी के समक्ष भोजपुरी नवग्रह चेतना पुस्तक का विमोचन होना यह अति सुखमय और पावन पुनीत कार्य है। इस पुस्तक को दर्जनों कलाकारों को सुपुर्द भी किया गया जहां उपस्थित थे गायक सर्वेश्वर उपाध्याय, गायक झकड़ तिवारी, गायक मदन चौबे, तबला वादक देवेश दूबे,दिनानाथ सिंह जोड़ी पर विष्णु पांडेय सहित दर्जनों लोग। जबकि मुख्य अतिथि थे अगिआंव के प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार संयोजक थे राजकिशोर पांडेय तथा संचालन किया कुमार अजय सिंह ने।सबसे पहले शाम चार बजे से सुंदर काण्ड का पाठ धनुपरा के टीम द्वारा किया गया ।उसके बाद कलाकार लोगो का सम्मानित करने का कार्यक्रम चला रात्रि नौ बजे से भोजपुरी गायन का शिलशीला चलते रहा जीसमें सर्वेश्वर उपाध्याय ने लहरा के बाद भक्ति “अब कब अइब बनवारी गीत को गाया, झकड़ तिवारी ने “करवा फेरत में लागल केहुनी के घइया राम दरद देके ना, कवन मरलस निरदइया रे“ पूर्वी गीत को गाया, जबकि गायक मदन चौबे ने “अइलऽ अकेले जइब अकेले” निर्गुण गीत का प्रस्तुतीकरण करके श्रोताओं के मन को विभोर कर कर दिया।

Related posts

शाहपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

बिहार:भारतरत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर को दी गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

मध्यप्रदेश:गेहूँ खरीदी केन्द्र में किसानों के लिए सभी सुविधाएं सुनिश्चित करें : खाद्य मंत्री

rktvnews

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्यों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राधाकृष्णन की जयंती पर नमन किया।

rktvnews

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन।

rktvnews

Leave a Comment