RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत 78 शिक्षा सेवक एवं 40 तालिमी मरकज के रिक्त पदों पर कराया जाएगा नियोजन।

16.06.25 से 23.06.25 तक आमजन सर्वेक्षण सूची के विरूद्ध दर्ज करा सकते हैं आपत्ति।

निष्पक्षता और पूरी पारदर्शिता से सम्पन्न कराया जाएगा शिक्षा सेवकों का नियोजन : जिलाधिकारी

RKTV NEWS/बेतिया (पश्चिमी चंपारण)14 जून।जिला पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने कहा कि राज्य सरकार से प्राप्त निदेश के आलोक में पश्चिम चम्पारण जिला में शिक्षा सेवक एवं तालिमी मरकज के रिक्त पदों पर नियोजन/चयन की कार्रवाई की जानी है। प्रखंड विकास पदाधिकारियों से प्राप्त सर्वेक्षण सूची के आधार पर पश्चिम चम्पारण जिला में शिक्षा सेवक के कुल 78 पद तथा तालिमी मरकज के 40 पद रिक्त हैं।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि चिन्हित रिक्ति के विरूद्ध जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीण जनता द्वारा लगातार कई शिकायत पत्र समर्पित किए गए हैं। साथ ही दूरभाष के माध्यम से भी शिकायतें की गई हैं। ऐसी परिस्थिति में रिक्ति संबंधी प्राप्त शिकायत के आधार पर सर्वेक्षण सूची के विरूद्ध दावा-आपत्ति प्राप्त करने का निर्णय लिया गया है ताकि नियोजन की प्रक्रिया शिकायत रहित एवं पूरे पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराया जा सके। आपत्ति प्राप्त करने और उसके निष्पादन तक के लिए चयन प्रक्रिया को स्थगित रखा गया है।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि सर्वेक्षण सूची के विरूद्ध एन.आई.सी. के पोर्टल पर दिए गए लिंक के माध्यम से अथवा ई-मेल आई.डी.aaywchamparan@gmail.com अथवा जिला शिक्षा पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, बेतिया के कार्यालय में दिनांक- 16.06.2025 से 23.06.2025 तक प्रत्येक कार्य दिवस के दौरान 10:00 बजे पूर्वा. से 05:00 बजे अप. तक भौतिक रूप से आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जीरी टोलरेंस की नीति पर कार्य करने पर जोर दिया जाता रहा है। इसे शिक्षा सेवकों के नियोजन की प्रक्रिया के दौरान भी समुचित रूप से लागु किया जाएगा तथा नियोजन की प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

भोजपुर:बड़हरा विधायक ने किया गंगा कटावरोधी कार्यो का निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर जिला शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:साक्ष्य से मुकरने पर बड़ी कार्रवाई,शिक्षक सुनील साह निलंबित,अनुशासनात्मक कार्रवाई का आदेश।

rktvnews

Facebook और व्हाट्सअप पर वीडियो कॉलिंग कर किया जा रहा ब्लैकमेल।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने आगामी लोक सभा चुनाव 2024 की तैयारी के साथ साथ जिला समन्वय समिति की बैठक की।

rktvnews

जिले में एक साथ 2843 विद्यालयों में शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति की करायी गयी औचक जाँच।

rktvnews

Leave a Comment