RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली:जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस में चल रहे ईवीएम की प्रथम स्तरीय जाँच की प्रगति का निरीक्षण किया।

RKTV NEWS/हाजीपुर ( वैशाली)10 जून।आज जिलाधिकारी वर्षा सिंह द्वारा हाजीपुर के हरिवंशपुर ईवीएम वेयरहाउस में चल रहे ईवीएम की प्रथम स्तरीय जाँच (FLC – First Level Check) की प्रगति का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने सभी प्रक्रियाओं की गहन समीक्षा की तथा पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि पूरी प्रक्रिया में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करें।
निरीक्षण के क्रम में उन्होंने वेयरहाउस में उपस्थित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी बातचीत की और उनसे अनुरोध किया कि वे प्रतिदिन उपस्थित रहकर पूरे एफएलसी प्रक्रिया का सतत अवलोकन करें, ताकि पारदर्शिता और विश्वास बना रहे।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता और तकनीकी शुद्धता सुनिश्चित करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि बिहार विधान सभा निर्वाचन, 2025 के मद्देनजर ईवीएम की एफएलसी 31 मई से प्रारंभ की गई है, जो लगातार चल रही है। इस कार्य के लिए प्रशिक्षित अभियंताओं, पदाधिकारियों एवं कर्मियों की तैनाती की गई है। सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया है ताकि तय समयसीमा में कार्य पूर्ण हो सके।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूरी निष्ठा से पालन करते हुए पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related posts

भोजपुर:एससी-एसटी छात्रों का नामांकन शुल्क होगा वापस : आइसा

rktvnews

खजुराहो नृत्य महोत्सव में विदुषी रजनी राव द्वारा प्रस्तुत व्याख्यान-प्रदर्शन।

rktvnews

चित्रगुप्त पूजनोत्सव ज्ञान, लेखन और न्याय की आराधना का प्रतीक।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच लंबित भुगतान के निपटारे पर ऐतिहासिक समझौता हुआ

rktvnews

पटना: वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने पुलिस अवर निरीक्षक के असामयिक निधन पर दी शोक सलामी।

rktvnews

कहीं महंगी न पड़ जाये दबंगई🤪 मिसेज इंडिया को बुलाया थाने।

rktvnews

Leave a Comment