RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:मतदाता जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर नुक्कड़ नाटक का किया गया आयोजन।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)06 जून।विश्व पर्यावरण दिवस और गंगा दशहरा के अवसर पर 05 जून को जिला गंगा समिति बक्सर एवं जिला निर्वाचन कार्यालय बक्सर के संयुक्त तत्वावधान तथा अभिराम सुंदर स्वाइप आइकॉन/एंबेसडर बक्सर, रुद्रा गुरुकुल के सदस्यों के सहयोग से बक्सर स्टेशन के समीप मतदाता जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
त्रिदिवसीय अभियान के तहत 03 जून से 05 जून 2025 तक मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा था। इसका उद्देश्य मतदाता जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे दो महत्वपूर्ण विषयों को समन्वित रूप से प्रस्तुत कर जन-जागरूकता को व्यापक रूप दिया जाना था। जिलाधिकारी द्वारा सभी नये मतदाताओं, महिला मतदाताओं, युवाओं, दिव्यांगजनों एवं सभी वर्गों के मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक रहने के साथ-साथ पर्यावरणीय उत्तरदायित्व के प्रति सजग रहने का अपील किया गया, ताकि वे एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में लोकतंत्र की मजबूती में सहभागी बन सकें।
उक्त कार्यक्रम में वरीय उप समाहर्ता-सह-नोडल पदाधिकारी जिला गंगा समिति, प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर, सूबेदार सी० एस० सिंह, एन०सी सी०सी०, राहुल कुमार, प्रिंस कुमार सिंह, मदन कुमार, स्वीप आइकन अभिराम सुंदर, शिव कुमार, अमित कुमार, राजू यादव, एन०सी०सी० कैडेट्स, नगर परिषद के स्वच्छताग्रही, वनपाल एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

राजस्थान:सिंगापुर को ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के ‘पार्टनर कंट्री’ बनने का आमंत्रण।

rktvnews

रांची:अपने वादे के अनुरूप 3200रुपए प्रति क्विंटल धान खरीद करे हेमंत सरकार : बाबूलाल मरांडी

rktvnews

भोजपुर:विधायक अमरेंद्र प्रताप के निधि से शुरू हुआ हाउसिंग कॉलोनी के शिव मंदिर के पथ का निर्माण कार्य।

rktvnews

चतरा:आज जिले के दो प्रखंड के पंचायत व नगर परिषद क्षेत्र में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

सारण:डॉ अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत अम्बेडकर जयंती के अवसर पर सदर छपरा प्रखंड के तेनुआ पंचायत महतो मुसहरी महादलित टोला में विशेष विकास शिविर का अयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि किसानों के हित के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे और फैसले लिए जाएंगे।

rktvnews

Leave a Comment