RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:10 दिवसीय एनसीसी कैंप में महिला कॉलेज की कैडेट्स ने मारी बाजी हुई सम्मानित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 जून।5 बिहार बटालियन एनसीसी आरा की ओर से सीएटीसी 10 दिवसीय वार्षिक ट्रेनिंग कैंप 25 मई से 3 जून 25 तक जगदीशपुर में सेंट जेवियर स्कूल में आयोजित किया गया। इसमें महिला कॉलेज की 15 कैंडेट्स ने भाग लिया। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल मनु तिवारी के मार्गदर्शन में कैंप का संचालन किया गया। कैंप में ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर राम नरेश द्वारा कैंप का निरीक्षण किया गया। इसमें विभिन्न प्रकार का सैन्य प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा खेल प्रतियोगिता, टंग ऑफ वार, क्विज प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एम एम महिला कॉलेज की कैडेट्स ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। एम एम महिला कॉलेज की कैडेट्स ने वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, टंग ऑफ़ वार में द्वितीय स्थान, कल्चरल प्रोग्राम में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी ने सफलतापूर्ण कैंप में रहकर कैंप का प्रमाण पत्र प्राप्त किया।

Related posts

विश्व साईकिल दिवस पर आरा में निकाली गई साइकिल रैली।

rktvnews

बिहार:ससमय कार्रवाई से अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ जनता में पुलिस के प्रति विश्वास की भावना होती है प्रबल: डीजीपी

rktvnews

मध्यप्रदेश:भोपाल में 18 मई को अपना दल (एस) का चिंतन शिविर।

rktvnews

सरकार ने फसल वर्ष 2025-26 के मद्देनजर मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में अफीम पोस्त की खेती के लिए वार्षिक लाइसेंसिंग नीति की घोषणा की।

rktvnews

रायपुर : जिले में आज 19 नामांकन पत्र दाखिल, 36 नामांकन आवेदन लिए गए।

rktvnews

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एआई इम्पैक्ट समिट में नीवक्लाउड के स्टॉल का किया अवलोकन।

rktvnews

Leave a Comment