RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

प्रशांत किशोर की सभा में लोगों ने कहा नीतीश कुमार को बाय-बाय, PK बोले – मोदी जी भी नीतीश चचा के लिए वोट मांगने आएं तो मत दीजिए।

RKTV NEWS/मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)02 जून।जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने हाल ही में एक सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वोट बिहार के लोगों का है, इसलिए फैक्ट्री भी बिहार में लगनी चाहिए। जब उन्होंने लोगों से पूछा कि फैक्ट्री सूरत में लगनी चाहिए या बिहार में, तो लोगों ने एक स्वर में कहा कि फैक्ट्री अब सूरत में नहीं, बल्कि बिहार में लगनी चाहिए।
प्रशांत किशोर ने जब लोगों से पूछा कि क्या वे नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं या इस बार उन्हें बाय-बाय कहना चाहते हैं, तो सभा में मौजूद हजारों लोगों ने हाथ उठाकर कहा कि इस बार नीतीश कुमार को बाय-बाय कर देना चाहिए। इस बार अगर प्रधानमंत्री मोदी भी उनके लिए वोट मांगें तो भी उन्हें वोट नहीं देना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार बिहार में जनता का राज स्थापित होना चाहिए, न कि लालू, नीतीश या मोदी का राज।

Related posts

पटना:स्थायी समिति ने नियम- 19 को किया विलोपित, अध्यक्ष पद के लिए पुनः प्रत्याशी हो सकेंगे अनिल सुलभ

rktvnews

इरेडा ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के सह-वित्तपोषण के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

चतरा:ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों ने उपायुक्त से मिल ट्रांसजेंडर के समस्याओं से कराया अवगत।

rktvnews

भोजपुर:कार्यपालक पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने छठ घाटों का लिया जायजा।

rktvnews

राजस्थान:उपभोक्ताओं को सुगमता से मिले बिजली संबंधी सेवाएं, चेयरमैन डिस्कॉम्स ने किया एईएन कार्यालयों का निरीक्षण

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:साक्ष्य से मुकरने पर बड़ी कार्रवाई,शिक्षक सुनील साह निलंबित,अनुशासनात्मक कार्रवाई का आदेश।

rktvnews

Leave a Comment