RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज गंगा महाआरती के अद्भुत प्रदर्शन के साथ गंगोत्सव संपन्न।

दूरदर्शन के डायरेक्टर डॉ. राज कुमार नाहर जी एवं संजीव कपूर द्वारा वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिये सम्मानित होते गुरु बक्शी विकास।

RKTV NEWS अनिल सिंह,07 मई । वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज गंगा महाआरती के अद्भुत प्रदर्शन के साथ गंगोत्सव संपन्न। नई दिल्ली की संस्था आईडीपीटीएस द्वारा पटना के कलक्ट्रीएट घाट पर आयोजित 11 दिवसीय गंगोत्सव का कार्यक्रम वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज गंगा महाआरती के अद्भुत प्रदर्शन के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पटना की मेयर सीता साहू जी एवं विशिष्ट अतिथि पटना दूरदर्शन के निदेशक डॉ. राजकुमार नाहर जी ने 501 महिलाओं के गंगा महाआरती में शामिल हुये। इस अवसर पर कथक नृत्यांगना सह गुरु आदित्या श्रीवास्तव ने अपने समूह के साथ कथक शैली की नाटिका गंगा एक संकल्प की प्रस्तुति से गंगा की मनोव्यथा की अभिव्यक्ति की। इस नाटिका में ला कथक नर्तक अमित कुमार ने शिव तांडव के साथ गंगा को जटा में धारण करने के दृश्य को अपनी भाव भंगिमाओं से जीवंत कर दिया। वहीं कथक नर्तक राजा कुमार ने काल्पनिक पात्र ‘कालिमा’ को अभिनीत कर तालियां बटोरी। यह नाटिका गंगा को भगीरथ की आशा का संदेश देने के साथ संपन्न हुआ। वहीं इस अवसर पर कई भारत की साथ नदियों के आध्यात्मिक, भौगोलिक और पौराणिक कथाओं पर आधारित सप्त तरंगिणी नृत्य संरचना की प्रस्तुति हुई। इस प्रस्तुति में रविशंकर, शालिनी महाराज, खुशी गुप्ता, हर्षिता विक्रम, संजना, स्नेहा, मुस्कान, सलोनी, रूपा, वन्दिता व तनु ने नदियों के प्रवाह को भाव भंगिमाओं से दर्शाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. राजकुमार नाहर जी ने कहा कि गंगा साक्षात अमृत हैं इसके जल के बिना मोक्ष की प्राप्ति नहीं हो सकती। मनुष्य के जीवन का किनारा ही दो बूंद गंगाजल है। इस अवसर पर श्री संजीव कपूर, श्री तेजपाल सिंह ढिल्लन , सर्वेश राय, सरोज मिश्रा अमरेश पाण्डेय व अंजनी कुमार ने कला, चिकित्सा, शिक्षा व अन्य क्षेत्रों के चर्चित हस्तियों को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। नई दिल्ली से पधारे श्री संजीव कपूर ने मुख्य संयोजक कैप्टन प्रवीण कुमार सह संयोजक सर्वेश राय, सरोज मिश्रा व अमरेश पाण्डेय को वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र प्रदान किया। वहीं मुंबई से पधारे फिल्म जगत के विख्यात कलाकार श्री संजय वर्मा ने हास्य प्रसंग प्रस्तुत कर दर्शकों को बखूबी आनंदित किया। इस अवसर पर प्राचीन चैरियट्स रेस मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। मेयर सीता साहू व डॉ. राज कुमार नाहर जी ने रथ पर सवार होकर चेरियट रेस का उद्घाटन किया। आचार्य बालाजी ने शांति पाठ किया। मंच संचालन गंगोउत्सव के सांस्कृतिक संयोजक गुरु बक्शी विकास व धन्यवाद ज्ञापन मुख्य संयोजक कैप्टन प्रवीण कुमार ने किया।

Related posts

गिरीडीह:स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने समाहरणालय परिसर में साफ-सफाई की तथा “एक पेड़ मां” अभियान के तहत पौधारोपण किया, कहा इस अभियान का उद्देश्य है लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाना और सामूहिक भागीदारी से गाँव-गाँव को स्वच्छ बनाना है।

rktvnews

रायपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भिलाई आईआईटी के स्थाई परिसर को किया राष्ट्र को समर्पित।

rktvnews

नुमालीगढ़ रिफाइनरी के लिए पहला ओवर डायमेंशनल कार्गो (ओडीसी) श्री सर्बानंद सोनोवाल द्वारा प्राप्त किया गया।

rktvnews

राज्यपाल ने किया स्वच्छता बाईसिकल रैली का शुभारंभ!राजभवन से हरी झंडी दिखा कर रवाना।

rktvnews

रायपुर : ‘पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन’: दण्डकारण्य के 210 माओवादी कैडर लौटे समाज की मुख्यधारा में।

rktvnews

भोजपुर: संविधान और लोकतंत्र की रक्षा हेतु जन समर्थन का प्रत्यक्ष प्रमाण है वोटर अधिकार यात्रा: अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी

rktvnews

Leave a Comment