RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:किसान कांग्रेस अध्यक्ष गजेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में गोठहुला में घर-घर झंडा कार्यक्रम आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)31 मई ।30 मई को आरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गोठहुला पंचायत में भोजपुर जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष एवं गोठहुला पंचायत के पूर्व मुखिया-पैक्स अध्यक्ष गजेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में “घर-घर झंडा अभियान” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। गांव-गांव, टोला-टोला जाकर हर घर की छत पर कांग्रेस का झंडा फहराया और लोगों को कांग्रेस की जनकल्याणकारी नीतियों एवं भावी योजनाओं से अवगत कराया।श्री चौधरी ने कहा कि “कांग्रेस पार्टी सत्ता में आने पर हर महिला को ₹2500 प्रतिमाह आर्थिक सहयोग देगी, जिससे नारी सशक्तिकरण को गति मिलेगी।
चौपाल को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश किसान कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष एवं अधिवक्ता प्रमोद राय ने कहा कि “कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी बिहार सहित पूरे देश में नई ऊर्जा और संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।” उन्होंने कहा कि “बिहार में व्याप्त भ्रष्टाचार, घूसखोरी, महंगाई और बेरोजगारी ने आम जनता का जीना दूभर कर दिया है।
जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आरा आए थे, तब उन्होंने बड़े पैकेज की घोषणा की थी, लेकिन आज तक वह केवल वादा ही साबित हुआ है। बिहार को न कोई पैकेज मिला और न कोई विशेष सहायता। कार्यक्रम में ललन राम, अशोक राम, त्रिलोकी राम, चंद्रमा राम, लखन राम, रमेश शाह, अर्जुन शाह, झलकू राम, मेघनाथ पासवान, शेषनाथ पासवान, लाल बिहारी राम, कमलेश चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, सत्येंद्र चौधरी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related posts

छत्तीसगढ़:मुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं।

rktvnews

हेमंत सोरेन ने झारखंड सरकार में मंत्रीमंडल का किया विस्तार।

rktvnews

भोजपुर:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का दौड़ और संगोष्ठी मसाढ़ के खेल मैदान पर आयोजित।

rktvnews

छत्तीसगढ:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

rktvnews

रायपुर : राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस मनाया गया आर्थिक एवं सांख्यिकीय संचालनालय में।

rktvnews

गढ़वा:नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क।

rktvnews

Leave a Comment