RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:प्रधानमंत्री के आगमन पर लोजपा रामविलास कार्यकर्ताओं की उपस्थिति और नव संकल्प महासभा कार्यक्रम में लाखों सदस्य होंगे सम्मिलित:मुख्य प्रवक्ता डॉ राजेश भट्ट

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 मई।लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास द्वारा आहूत आगामी 8 जून को भोजपुर जिले के रमना मैदान में नव संकल्प महासभा की तैयारी और कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने को लेकर और आगामी 30 मई को बिक्रमगंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की गई I मुख्य प्रवक्ता डॉ राजेश भट्ट ने कहा कि कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने को लेकर स्थानीय होटल अंपायर में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की गई Iआगामी 30 मई को रोहतास के बिक्रमगंज में आयोजित विशाल जनसभा को लेकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वागत की तैयारी और उनके जनसभा में अधिक अधिक संख्या में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के कार्यकर्ताओं की भागीदारी एनडीए के मजबूत घटक दल होने के कारण हमारा दायित्व है और इसको लेकर भोजपुर समेत तमाम शाहाबाद और बिहार के कोने-कोने से लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के कार्यकर्ता जनसभा में शामिल होंगे।डॉ भट्ट ने बताया कि इस अवसर पर हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान जी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। इन्होंने सभी समर्पित नेताओं पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं से अपील है कि आधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर जनसभा को ऐतिहासिक सफल बनाएं ।
डॉ भट्ट ने 8 जून को आरा के रमना मैदान में पार्टी द्वारा नव संकल्प महासभा आहूत की गई है जिसे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान जी संबोधित करेंगे ।जिसको लेकर पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा शाहाबाद के सभी जिलों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा ।
छात्र लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष यामिनी रंजन मिश्रा ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के विकास को लेकर हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी कृत संकल्पित है । बिहार कैसे द्रुत गति से विकास करें यह उनकी चिंता का विषय है है। श्री चिराग पासवान जी के दिल में बिहार की आम जनमानस की चिंता रहती है वे चाहते हैं कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़ा व्यक्ति को कैसे मुख्य धारा से जोड़ा जाए इसके लिए बिहार का सर्वांगीण विकास का रोड़ मैप पार्टी के बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट विजन डॉक्यूमेंट में उन्होंने समाहित कर रखा है जिसे बिहार के आम जननमानस में तेजी से स्वीकार्यता मिल रही है और यही हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान जी की बढ़ती हुई लोकप्रियता का प्रमाण है कि जहां जाते हैं लोगों का जन सैलाब उमड पड़ता है। हमारी पार्टी एनडीए का मजबूत घटक दल और सहयोगी है हमारी चिंता आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की सभी सीटों पर प्रचंड बहुमत से सभी प्रत्याशियों की विजय कैसे हो इसमें निहित है । बिहार का कैसे द्रुत गति से विकास करें यह उनकी चिंता है। श्री चिराग पासवान जी के दिल में बिहार की आम जनमानस की चिंता रहती ह मुख्य धारा से प्रेस वार्ता को महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हिंदू कश्यप जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने संबोधित किया । कार्यक्रम में शामिल हुए सुरेंद्र आजाद प्रदेश सचिव,संतोष पासवान प्रदेश महासचिव अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, यादव रामसकल सिंह भोजपुरिया प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,प्रो विजय सिंह मुखिया प्रदेश कार्य समिति सदस्य,हरिओम गुप्ता प्रदेश सचिव,मनीष बुचुली प्रदेश महासचिव युवा प्रकोष्ठ,प्रशांत सिंह चंदेल प्रदेश महासचिव युवा प्रकोष्ठ,संसदीय बोर्ड,मनोज पासवान जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ,राजेश साहू जिला कार्यकारी अध्यक्ष संसदीय बोर्ड,विकास सिंह जिला अध्यक्ष छात्र प्रकोष्ठ,प्रमोद कुमार पासवान जिला अध्यक्ष लेबर सेल,डॉक्टर प्रवीण कुमार जिला अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ , श्याम कुमार मनु जिला महासचिव, अरविंद ओझा जिला उपाध्यक्ष संसदीय बोर्ड,,प्रकाश कुमार ,संजय राय,संजू पासवान आदि लोग शामिल थे

Related posts

पटना:स्वीप आइकॉन डॉ. नीतू नवगीत ने लोकगीतों के माध्यम से किया मतदान हेतु जागरुक।

rktvnews

बढ़ता वजन बन सकता है इनफर्टिलिटी का कारण ? जानिये infertility एक्सपर्ट डॉ चंचल शर्मा से।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री ने देहरादून-पिथौरागढ़-देहरादून विमान सेवा का किया शुभारंभ।

rktvnews

राजस्थान:वन विभाग संशोधित पीकेसी (ईआरसीपी) के कार्यों में हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है :केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मॉरीशस के राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

भारत में प्राइमबुक लैपटॉप का दूसरा सबसे बड़ा यूज़र बेस पटना।

rktvnews

Leave a Comment