RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:प्रधानमंत्री की जन सभा को ले एनडीए की बैठक।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)26 मई।आगामी 30 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा की तैयारी के लिए आज भोजपुर जिला NDA की बैठक जदयू जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल, केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय,और उपस्थित सम्मानित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर आगत अतिथियों को बुके, फूलमाला एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।
केंदीय पंचायती राज मंत्री सह जदयू के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने इस मौके पर डबल इंजन की सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तार से चर्चा की साथ ही आगामी 30 मई को विक्रमगंज में आयोजित प्रधानमंत्री मोदी की सभा में भाग लेने का आह्वान किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से देश का सर गर्व से ऊंचा हुआ है। उन्होंने ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री और माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बिहार विकास की दिशा में अग्रसर है। केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने काश्मीर में विगत दिनों निहत्थे पर्यटकों पर हमला कर हमारी बहनों के सिंदूर उजाड़ने का कार्य करने वाले आंतकवादीयो को उनके घर में घुसकर आपरेशन सिन्दूर के माध्यम से उनके ठिकानों को नेस्तनाबूद कर अपने वचन को निभाया उन्होंने शाहाबाद की धरती पर प्रधानमंत्री की बिक्रमगंज में आयोजित सभा में शामिल होने की अपील किया
प्रभारी मंत्री केदार गुप्ता ने कहा कि आगामी 30 मई को आयोजित सभा में भोजपुर जिला से कार्यकर्ताओं की भागेदारी जबरदस्त होगी। धन्यवाद ज्ञापन जयप्रकाश चौधरी द्वारा किया गया।
इस मौके पर जदयू के प्रदेश महासचिव सह एनडीए के प्रदेश संयोजक चंदन कुमार पुर्व सांसद मीना सिंह ,विधानपार्षद श्री भगवान कुशवाहा, विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह, विधायक विशाल प्रशांत, पूर्व विधायक संजय टाइगर, सुनील पांडेय, मुन्नी देवी, विशाल सिंह प्रभुनाथ प्रसाद, वरिष्ठ जदयू नेता कामेश्वर कुशवाहा, मिथिलेश कुशवाहा, धीरेन्द्र सिंह, मनोज उपाध्याय,शंभु प्रसाद सोनी, अंजनी सिंह, संतोष चंद्रवंशी, ममता सिंह,धिरेन्द्र सिंह सुर्यकांत पाण्डेय,, रोहित कुशवाहा, महेश्वर मिश्रा, श्याम कुमार मुन्नु प्रिंस बजरंगी सहित काफी संख्या में NDA के लोग उपस्थित थे।

Related posts

छतीसगढ़:जन मुद्दों पर आंदोलन संगठित करने के आह्वान के साथ धमतरी माकपा का 8वां जिला सम्मेलन संपन्न : समीर कुरैशी सचिव निर्वाचित।

rktvnews

भोजपुर:मजदूर दिवस पर” पवन श्रीवास्तव स्मृति सम्मान” से सफाईकर्मी सुरेन्द्र राम को किया गया सम्मानित।

rktvnews

गाजीपुर:जामवंत से हनुमान जी के पदचिन्हों पर चलकर ही मानव समाज की भलाई संभव है:सूर्यकुमार सिंह

rktvnews

नई दिल्ली:राष्ट्रपति ने संविधान अंगीकार किए जाने के 75 वर्ष पूर्ण होने के समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

उपायुक्त विकास कार्यों में अभिरुचि नही दिखाने वाले पदाधिकारी और संवेदको के प्रति हुए सख्त 72 घंटे के अंदर संवेदक कार्य प्रारंभ करें अन्यथा अग्रधन जब्त कर काली सूची में डाला जाएगा:उपायुक्त अबु इमरान

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:खनन टास्क फोर्स की कार्रवाई में 4 वाहन जब्त करते हुए दर्ज कराई गई प्राथमिकी, 4 अभियुक्त गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment