RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिमी चंपारण:जिलाधिकारी ने चम्पारण तटबंध का लिया जायजा।

कटावनिरोधी कार्य का किया निरीक्षण।

मानक के अनुरूप कार्य कराने का निर्देश।

RKTV NEWS/बेतिया (पश्चिमी चंपारण) 24 मई।जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने आज बैरिया प्रखंड अंतर्गत चम्पारण तटबंध का निरीक्षण किया। इसके साथ ही कटाव निरोधक किये जा रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया और कार्यपालक अभियंता को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
उन्होंने कार्य प्रगति धीमा देखकर संवेदक को कड़ी फटकार लगाते हुए हर हाल में 30 मई तक पूर्ण कराने का निदेश दिया गया. उन्होंने निर्देश दिया कि संभावित बाढ़ के दृष्टिगत सुरक्षात्मक कार्य मानक के अनुरूप होना चाहिए। गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य को पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया सदर को उक्त कार्य का लगातार अनुश्रवण एवं समीक्षा करने का निर्देश दिया। उन्होंने चेतानवी देते हुए निर्देश दिया कि यदि समय पर कार्य पूर्ण नहीं होगा तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, बेतिया डॉ0 शौर्य सुमन, उप विकास आयुक्त, सुमित कुमार, अपर समाहर्ता, राजस्व राजीव कुमार सिंह, अपर समाहर्ता, विभागीय जाँच, कुमार रविन्द्र, अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया सदर, विनोद कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता आदि उपस्थित थे।

Related posts

झारखण्ड:मतदान में तेजी लाने के लिए चेन सिस्टम के तहत पीठासीन पदाधिकारी कराएं मतदान : के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

rktvnews

प्रत्येक व्यक्ति को चौतरफा खुशियाँ बांटने के लिए स्वच्छता, सुशासन और जनभागीदारी के लिए प्रतिबद्ध : डाक विभाग

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय युवा दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना पीजी इकाई द्वारा संगोष्ठी आयोजित।

rktvnews

चतरा:निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, सीसीटीवी समेत अन्य सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

rktvnews

भोजपुर:लायंस क्लब के पद ग्रहण समारोह में बबीता श्रीवास्तव अध्यक्ष, मजहर हसनैन बने सचिव,ला.मजहर हुसनैन।

rktvnews

वैशाली: जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment