RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

रक्षा राज्य मंत्री मलेशिया में आयोजित होने वाली 17वीं लंगकावी अंतर्राष्ट्रीय समुद्री एवं अंतरिक्ष प्रदर्शनी में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 18 मई।रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ 20 से 24 मई, 2025 तक मलेशिया के लंगकावी में आयोजित होने वाली लंगकावी अंतर्राष्ट्रीय समुद्री और अंतरिक्ष प्रदर्शनी (एलआईएमए 2025) के 17वें संस्करण में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। एलआईएमए 2025 में एक भारतीय मंडप स्थापित किया गया है और रक्षा राज्य मंत्री इसका उद्घाटन करेंगे।
मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड, भारत डायनेमिक्स लिमिटेड, बीईएमएल, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड व ग्लाइडर्स इंडिया लिमिटेड सहित कई डीपीएसयू तथा अन्य निजी रक्षा कंपनियां इस प्रदर्शनी में भाग लेंगी और भारतीय रक्षा उद्योग जगत की सामर्थ्य का प्रदर्शन करेंगी। इस वर्ष, डोर्नियर विमान और एक भारतीय नौसेना जहाज सहित भारतीय रक्षा परिसंपत्तियां भी लंगकावी अंतर्राष्ट्रीय समुद्री एवं अंतरिक्ष प्रदर्शनी 2025 में भाग लेंगी।
रक्षा राज्य मंत्री इस प्रदर्शनी के अवसर पर मलेशिया के रक्षा मंत्री दातो सेरी मोहम्मद खालिद बिन नॉर्डिन से भेंट करेंगे। इस यात्रा से द्विपक्षीय रक्षा सहयोग एवं व्यापक रणनीतिक साझेदारी और भी मजबूत होगी।
भारत और मलेशिया के बीच सशक्त एवं बहुआयामी संबंध हैं, जो रक्षा व सुरक्षा सहित कई रणनीतिक क्षेत्रों तक फैल चुके हैं। दोनों देश साल 2024 में मलेशिया के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा के दौरान स्थापित व्यापक रणनीतिक साझेदारी के दृष्टिकोण के तहत कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
वर्ष 1991 में स्थापित और हर दो साल में आयोजित होने वाली लंगकावी अंतर्राष्ट्रीय समुद्री एवं अंतरिक्ष प्रदर्शनी को एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सबसे बड़ी व सबसे महत्वपूर्ण समुद्री तथा अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी आधारित प्रदर्शनियों में से एक माना जाता है।

Related posts

राजस्थान: पूर्ण भव्यता से मनाया जाए राजस्थान दिवस और गणगौर का त्यौहार : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर प्रखंड 20 सूत्री की बैठक में सदस्य सम्मानित।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रोहतास जिले में विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन, शिलान्यास एवं कार्यारंभ।

rktvnews

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 8 राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों में 695 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।

rktvnews

पूर्ण पारदर्शी तरीके से कराएं अभ्यर्थियों की शारीरिक सक्षमता की जाँच एवं चिकित्सीय परीक्षण : जिलाधिकारी।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व प्रधानमंत्री व किसान नेता चौधरी चरण सिंह की जयन्ती आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment