RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

मुख्यमंत्री ने राज्य की काराओ में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर 23 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,05 मई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 1 अणे मार्ग में आयोजित कार्यक्रम स्थल से राज्यों की काराओं में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर 23 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
राज्य की काराओ में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सभी जगह एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।राज्य की कुल 59 काराओं में से 36 काराओं में ये सुविधा पहले से उपलब्ध है शेष 23 में , मंडल कारा छपरा,मधेपुरा, बांका,महिला मंडल कारा बक्सर,महिला मंडल कारा भागलपुर, उपकारा बाढ़,पटनासिटी,दानापुर, मसौढ़ी,हिलसा,विक्रमगंज, बगहा,दलसिंहसराय, रोसड़ा,बेनीपुर,झंझारपुर, बेनीपटी वीरपुर,उदकिसुनगंज,नवगछिया, दाउदनगर,शेरघाटी, एवं मुक्त कारा बक्सर के लिए आज एंबुलेंस की रवानगी हरी झंडी दिखाकर की गई।बंदियों के बेहतर इलाज एवं आपातकालीन स्थिति में उन्हें अस्पतालों में के जाने के लिए काफी उपयोगी होगा। इन एम्बुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर,ब्लड प्रेशर मशीन, पल्स ऑक्सी मीटर,स्ट्रेचर,इमरजेंसी मेडिसिन जैसे विभिन्न जीवन रक्षक चिकित्सीय उपकरणों की सुविधा होगी।साथ ही इनमे पारा मेडिकल स्टाफ भी मौजूद होंगे।
इस अवसर पर वित्त वाणिज्य एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी,जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा,भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, मुख्य मंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार,मुख्य सचिव आमिर सुबहानी,गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:चिकित्सक सेवाभाव से ऐसा उपचार करें, जिससे रोगी को संतोष मिले: राज्यपाल

rktvnews

झारखंड:प्रोजेक्ट भवन में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया बजट पूर्व संगोष्ठी।

rktvnews

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले दिल्ली संत महामंडल के पदाधिकारी।

rktvnews

बिहार : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया आपदा जोखिम न्यूनीकरण कैलेंडर-2025 और डायरी का विमोचन।

rktvnews

नारनौल:“म्हारी लाडो म्हारी शान“ कार्यक्रम के तहत कन्या के जन्म पर कुआं पूजन!उपहार व बधाई पत्र किया भेंट।

rktvnews

“नहीं होगा कोई शूट”: सेट छोड़कर चले गए मशहूर अभिनेता रवि किशन।

rktvnews

Leave a Comment