RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना: बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के मंच पर” एक शाम भारतीय संस्कृति के नाम ” कार्यक्रम का आयोजन।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)12 मई। युवा निर्देशक और नृत्याचार्य श्वेत शरण के निर्देशन में, बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के मंच पर धरोहर शीर्षक से “एक शाम भारतीय संस्कृति के नाम “ नृत्य के भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें भारत की लोक-संस्कृति के साथ कथक, ओड़िशी, भरत नाट्यम समेत शास्त्रीय नृत्य की भव्य प्रस्तुतियाँ हुईं। उत्सव का उद्घाटन सम्मेलन के अध्यक्ष डा अनिल सुलभ ने किया।
इस अवसर पर सम्मेलन की कला मंत्री डा पल्लवी विश्वास, प्रचारमंत्री कुमार अनुपम, प्रबंध मंत्री कृष्ण रंजन सिंह, भवन अभिरक्षक प्रवीर पंकज, वरिष्ठ कलाकार मीना सिंह, बख्शी विकास समेत बड़ी संख्या में कलाकार और प्रबुद्ध श्रोता उपस्थित थे।
कलाकारों की प्रस्तुतियों का दर्शकों ने खूब आनन्द उठाया और करतल ध्वनि से कलाकारों का उत्साह वर्धन किया। मंच का संचालन वरिष्ठ नृत्यांगना अलका यामिनी ने किया।

Related posts

25 जून को नव्या हेल्थ केयर आयोजित करेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर।

rktvnews

भोजपुर:विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा के अंतर्गत संगोष्ठी एवं रैली का हुआ आयोजन।

rktvnews

औरंगाबाद:बाल संरक्षण के प्रति जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल।

rktvnews

कोइलवर सहित कई रेलवे स्टेशनों पर मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव : सुदामा प्रसाद

rktvnews

वर्ष 2047 तक ऊर्जा क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाना हमारा उद्देश्य: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

rktvnews

बागपत:जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का किया शुभारंभ!वाहनों पर मतदान प्रेरक स्टीकर लगाकर किया मतदान जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment