RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा रेल परिचालन की समीक्षा, विशेष गाड़ियों के संचालन के दिए निर्देश।

भारतीय रेल ने जम्मू और चंडीगढ़ एयरपोर्ट बंद होने के कारण फंसे यात्रियों के लिए चलाईं विशेष गाड़ियां।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 09 मई।जम्मू और चंडीगढ़ एयरपोर्ट के बंद होने के चलते प्रभावित हुए यात्रियों की सुविधा हेतु भारतीय रेल ने विशेष गाड़ियों की व्यवस्था की है। इस विषय में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल परिचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की तथा स्थिति का पूर्ण जायजा लेने के बाद अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रियों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष रेल सेवाएं चलाई जाएं।
रेल मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि विभिन्न सरकारी एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर यात्रियों को त्वरित राहत प्रदान की जाए और आवश्यकतानुसार नियमित गाड़ियों के अतिरिक्त विशेष गाड़ियों का संचालन सुनिश्चित किया जाए।
इन निर्देशों के अनुपालन में भारतीय रेल द्वारा दिनांक 9 मई, 2025 को जम्मू तथा उधमपुर से कुल पाँच विशेष गाड़ियों का संचालन/योजना की गई।

गाड़ी संख्या 04612 का परिचालन जम्मू स्टेशन से प्रातः 10:45 बजे किया गया। इस गाड़ी में 12 अनारक्षित और 12 आरक्षित श्रेणी के कोच लगाए गए थे।

20 कोच वाली वंदे भारत विशेष एक्सप्रेस दोपहर 12:45 बजे उधमपुर से रवाना हुई, जो जम्मू और पठानकोट होते हुए नई दिल्ली पहुंची।

22 एलएचबी कोच वाली विशेष गाड़ी का संचालन शाम 7:00 बजे जम्मू स्टेशन से किया गया।

एक अन्य वंदे भारत विशेष गाड़ी दोपहर 3:30 बजे जम्मू से रवाना हुई, जो संध्या में नई दिल्ली स्टेशन पहुंचेगी।

गुवाहाटी के लिए विशेष गाड़ी (मुख्यतः 19 अनारक्षित एवं 3 आरक्षित कोचों सहित) का परिचालन जम्मू स्टेशन से आज रात 23:55 बजे (9 मई) प्रस्तावित है, जो उत्तर प्रदेश और बिहार होते हुए गुवाहाटी जाएगी।
भारतीय रेल ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि आगामी दिनों में यात्रियों की संख्या अथवा मांग में वृद्धि होती है, तो स्थिति की सतत समीक्षा करते हुए आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त विशेष गाड़ियों का संचालन किया जाएगा। रेलवे का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि यात्रियों को सुरक्षित, समयबद्ध और सुलभ यात्रा विकल्प उपलब्ध कराए जा सकें।

Related posts

सुपर स्टार सुजीत कुमार की पुण्य तिथि पर विशेष

rktvnews

भोजपुर:सड़क दुर्घटना मे बीरमपुर के युवक की मृत्यु पर बड़हरा विधायक ने मृतक के परिजन से मिलकर व्यक्त की शोक संवेदना।

rktvnews

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली के तापमान आंकड़े जारी किये।

rktvnews

राजस्थान:जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक।

rktvnews

मध्यप्रदेश:राष्ट्रपति ने प्रदेश के सात शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया।

rktvnews

गढ़वा:जिला गव्य विकास कार्यालय द्वारा दुधारू पशु मेला का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment