RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: समय पर विद्यालय नहीं आने वाले शिक्षकों की तैयार करें सूची, करें कार्रवाई: डीएम

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)08 मई।आज जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं स्कूलों में हो रहे असैनिक कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से मध्याह्न भोजन योजना, शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने तथा छात्रों को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि समय पर विद्यालय में उपस्थिति नहीं देने वाले शिक्षकों की सूची तैयार की जाए और उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया कि जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के सहयोग से छात्रों के आधार कार्ड एवं जन्म प्रमाण पत्र निर्माण हेतु विशेष कैंप लगाकर कार्य में तेजी लाई जाए। जिलाधिकारी ने नामांकन की प्रगति संतोषजनक नहीं रहने वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि स्कूलों के लिए भूमि चिह्नित कर प्रस्ताव शीघ्र भेजा जाए।इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने विद्यालयों में छात्रों को सरकार द्वारा प्रदत्त सभी सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए।
इस समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त भोजपुर डॉ. अनुपमा सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (सर्व शिक्षा अभियान), जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मध्याह्न भोजन), सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता (एलएईओ) सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

मध्यप्रदेश:कटनी में संपन्न हुई अपना दल (एस) की कार्यकर्ता बैठक, सदस्यता अभियान को मिली गति।

rktvnews

दरभंगा:किसानों के फार्मर आई.डी.निर्माण तथा ईकेवाईसी कार्य का जिलाधिकारी ने लिया स्थलीय जायजा।

rktvnews

मुख्यमंत्री बघेल ने खुर्सीपार में बीपीओ सेंटर का किया लोकार्पण!सेंटर के माध्यम से 700 युवाओं को मिलेगा रोजगार।

rktvnews

भोपाल:माताओं-बहनों को सर्वोपरि रखने की है हमारी संस्कृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

दरभंगा:14 सितंबर को संयुक्त श्रम भवन के कार्यालय परिसर में किया जाएगा जॉब कैम्प का आयोजन।

rktvnews

समस्तीपुर :डाॅ लाभ आदर्श मिथिला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने।

rktvnews

Leave a Comment