RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:ग्राम गाड़ी योजना का सुचारू संचालन प्राथमिकता से करायें : उपायुक्त

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)17 अप्रैल।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में ग्राम गाड़ी योजना के जिला में निर्बाध एवं सुचारु संचालन हेतु जिला परिवहन पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी की बैठक आनलाईन VC के माध्यम से आहूत की गई । बैठक में ग्राम गाड़ी योजना द्वारा विभिन्न वर्ग के लोगों अर्थात वरिष्ठ नागरिक, छात्र-छात्राओं, दिव्यांगजन, झारखंड आंदोलनकारी, विधवा पेंशनधारी आदि श्रेणी, को मुफ्त यात्रा सुविधा मुहैया कराने हेतु राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के तहत दुमका जिला अंतर्गत कल 35 मार्ग चिन्हित किए गए हैं जिसमें वर्तमान में पांच मार्गों पर वाहनों का परिचालन किया जा रहा है। उपायुक्त द्वारा सर्वप्रथम सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जो भी वाहन वर्तमान में परिचालित हैं उनमें निर्धारित श्रेणी के लोगों को मुफ्त यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है अथवा नहीं, इसकी सघनता से जांच करेंगे। प्रखंड स्तरीय समिति की प्रतिमाह बैठक कर निर्धारित मार्गो की समीक्षा करते हुए जिन मार्गों पर वाहन चलाए जाने की आवश्यकता है वैसे मार्गों का प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश भी सभी संबंधित पदाधिकारी को उपायुक्त द्वारा दिया गया। सचिव, परिवहन विभाग झारखंड की अध्यक्षता में मार्च 2026 में आयोजित विभागीय समीक्षात्मक बैठक के आलोक में कार्रवाई करने का निर्देश उपायुक्त द्वारा जिला परिवहन पदाधिकारी दुमका तथा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया। साथ ही उपायुक्त द्वारा सभी पदाधिकारी को यह भी निर्देश दिया गया की वाहन मालिकों को योजना से संबंधित सभी जानकारी प्रदान करते हुए नए वाहनों का परिचालन निर्धारित मार्गो पर करने हेतु प्रेरित करने का भी कार्य करें । सभी संबंधित वाहन मालिकों को राज्य सरकार द्वारा निर्धारित सभी सुविधाएं यथा निबंधन, परमिट आदि में छूट का लाभ योजना के तहत मुहैया कराए जाएंगे तथा सब्सिडी की राशि भी मुहैया कराई जाएगी ।

Related posts

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री ने इन्वेस्ट मध्यप्रदेश रोड-शो में जीसीसी पर राउंड-टेबल मीटिंग में उद्योगपतियों से किया संवाद।

rktvnews

सारण:राष्ट्रीय महिला आयोग की आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत छपरा में महिला जनसुनवाई।

rktvnews

पद्म पुरस्कार-2026 के लिए नामांकन शुरू।

rktvnews

उत्तराखंड:नवनियुक्त मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय स्थित मुख्य सचिव कार्यालय में पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

हत्या की प्रयास करने के मामले में अभियुक्त की गिरफ्तारी ।

rktvnews

महाकुंभ:बड़ी तादाद में पहुँचे श्रद्धालु, पीले वस्त्रों में लिया सात्विक महाप्रसादी का आनंद।

rktvnews

Leave a Comment