RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जिलाधिकारी ने DRCC का किया निरीक्षण,योजनाओं की प्रगति पर जताई संतुष्टि।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)08 मई।आज जिलाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया ने जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र (DRCC) का औचक निरीक्षण कर केंद्र की कार्यप्रणाली और योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बिहार सरकार की तीन प्रमुख योजनाओं यथा बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना (BSCC), मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना (SHA) एवं कुशल युवा कार्यक्रम (KYP) की गहन समीक्षा करते हुए इनके क्रियान्वयन में तेजी लाने और शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के निर्देश दिए। जिलाधिकारी महोदय ने समीक्षा बैठक में DRCC के सहायक प्रबंधक, प्रबंधक, जिला योजना पदाधिकारी, जिला नियोजन पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं ICDS से जुड़े पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं के प्रत्येक लाभार्थी तक सेवाएं समयबद्ध रूप से पहुंचें।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने DRCC भवन के आंतरिक एवं बाहरी सौंदर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान देते हुए भवन में मरम्मत, फॉल्स सीलिंग, टाइल्स, अग्निशमन यंत्र, सीलिंग फैन तथा मोबाइल चार्जिंग पॉइंट जैसी बुनियादी सुविधाओं को शीघ्र सुलभ कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर वित्तीय वर्ष 2024–25 में BSCC एवं KYP योजनाओं के तहत शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने पर जिलाधिकारी ने DRCC की पूरी टीम को बधाई दी और उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि जिले के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस निरीक्षण के दौरान जिला योजना पदाधिकारी, DRCC प्रबंधक, तीनों योजनाओं के सहायक प्रबंधक (योजना एवं परियोजना), लेखा प्रबंधक सहित सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Related posts

लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में 10 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में 1717 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।

rktvnews

बिहार: मुख्यमंत्री ने बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के गठन का दिया निर्देश।

rktvnews

सायबर अपराधियों के सॉफ्ट टारगेट को हार्ड टारगेट बनाने में प्रतिभागी योगदान करें:राज्यपाल मंगूभाई पटेल

rktvnews

नई दिल्ली:भव्य अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में गूँजी पंडित दीनदयाल की एकात्म मानववाद की अनुगूंज।

rktvnews

व्यंग्य 🤪हिंदू खतरे में हैं !

rktvnews

बिल्डर के विरोध के बाद भी पंचशील ग्रीन्स 1 में मंदिर के लिये भूमि पूजन।

rktvnews

Leave a Comment