RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने ‘बाल विवाह मुक्त राजस्थान’ अभियान का लोगो और थीम सॉन्ग किया लॉन्च।

बाल विवाह की आशंका हो तो तुरंत चाइल्डलाइन 1098 या महिला हेल्पलाइन 181 पर दें जानकारी।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)03मई। राज्य में बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई को खत्म करने के लिए राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे प्रयासों के तहत उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने ‘बाल विवाह मुक्त राजस्थान’ अभियान की शुरुआत की है।
उपमुख्यमंत्री द्वारा अभियान का नया लोगो और थीम सॉन्ग भी जारी किया गया है। यह लोगो और सॉन्ग लोगों को भावनात्मक रूप से जोड़ते हुए बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा। इस लॉन्च के साथ, राजस्थान सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि हर बच्चे को सुरक्षा, शिक्षा और सम्मान देना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अभियान के तहत सतर्क निगरानी, सामुदायिक भागीदारी और सरकार की त्वरित कार्रवाई को बढ़ावा दिया जाएगा।
अतिरिक्त मुख्य सचिव कुलदीप रांका ने बताया कि राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग (RSCPCR) और बाल अधिकार विभाग (DCR) की ओर से नागरिकों से अपील की गई है कि यदि कहीं बाल विवाह की आशंका हो तो तुरंत चाइल्डलाइन 1098 या महिला हेल्पलाइन 181 पर जानकारी दें।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग (RSCPCR) और बाल अधिकार विभाग (DCR) के सहयोग से एक राज्य स्तरीय ओरिएंटेशन कार्यशाला भी आयोजित की गई, जिसमें बाल कल्याण समितियों, बाल संरक्षण इकाइयों, शिक्षकों, पुलिस अधिकारियों और सामाजिक संगठनों सहित 400 से अधिक लोगों ने भाग लिया। उक्त कार्यशाला का समापन बाल अधिकार विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव कुलदीप रांका की उपस्थिति में शपथ ग्रहण के साथ हुआ। इसमें सभी ने बाल विवाह को रोकने और हर बच्चे को सुरक्षित भविष्य देने का संकल्प लिया।

Related posts

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने प्रकाशपर्व दीपावली के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं

rktvnews

जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- सोशल मीडिया से जन-जन तक पहुंच रही फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी -मनीष, लेखराज और जयबब्बर ने जीती पुरस्कार राशि

rktvnews

भोजपुर:वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा का अपमान भाजपा का शर्मनाक कृत्य :डॉ शशि कुमार सिंह

rktvnews

आगजनी के पीड़ित दुकानदार से मिला भाकपा माले और व्यवसायिक संघ का प्रतिनिधिमंडल,कानूनी कार्रवाई और मुआवजे की कि मांग।

rktvnews

मोतीहारी:”विश्व जनसंख्या दिवस” के अवसर पर परिवार नियोजन के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से डीएम ने सारथी रथ किया रवाना।

rktvnews

चतरा:धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान से संबंधित जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment