RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : आरा कलेक्ट्रेट घाट के सौंदर्यीकरण की दिशा में बड़ा कदम, जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)26 अप्रैल।आज जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने समाहरणालय स्थित कलेक्ट्रेट घाट का निरीक्षण कर वहां की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नगर निगम के आयुक्त एवं सहायक अभियंता ने घाट के प्रस्तावित सौंदर्यीकरण कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। जिलाधिकारी ने मौके पर ही निर्देश देते हुए कहा कि घाट परिसर के समग्र विकास के लिए बॉन्ड्री वॉल,आकर्षक कैफेटेरिया, विश्राम गृह, गार्डन, लेजर लाइटिंग एवं साउंड सिस्टम, पौधारोपण, फाउंटेन, गार्ड रूम तथा शौचालय जैसी सुविधाओं का निर्माण शीघ्र प्रारंभ किया जाए। उन्होंने इन कार्यों हेतु यथाशीघ्र विस्तृत प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।
निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त, डॉ. अनुपमा सिंह,नगर आयुक्त,नगर निगम एवं संबंधित अभियंता उपस्थित थे।

Related posts

30 जून 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड से सम्मानित हुए जैन कॉलेज के प्राचार्य प्रो नरेंद्र कुमार।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 28 अप्रैल 24

rktvnews

भोपाल:जनकल्याण के कामों में तेज़ी लायें, निरीक्षण करें, गांवों में करें रात्रि विश्राम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

वन महोत्सव के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन!जल और हरियाली के बिना जीवन की कल्पना बेमानी : जिलाधिकारी।

rktvnews

भोजपुर : दो वारंटी गिरफ्तार ! गये जेल।

rktvnews

Leave a Comment