RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: पहलगाम में हुई हैवानियत एवं शैतानियत,जो जिस भाषा में समझे, उसी भाषा में जवाब दे सरकार:डाॅ.अर्चना सिंह

नगर रामलीला समिति ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)25 अप्रैल।शहर के शुभ नारायण नगर मझौंवा स्थित संभावना आवासीय उच्च विद्यालय के जुबली हॉल में शुक्रवार को नगर रामलीला समिति ट्रस्ट द्वारा के तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता नगर रामलीला समिति ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह ने की। इस दौरान कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के दौरान मृत भारतीय नागरिकों के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
नगर रामलीला समिति के ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह ने कहा कश्मीर के पहलगाम में नरसंहार में मृत भारतीयों के लिए नगर रामलीला समिति ट्रस्ट द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई है। पहलगाम में हैवानियत एवं शैतानियत हुई है। भारत के नागरिक होने के नाते हम उम्मीद रखते हैं कि सरकार इसका करारा जवाब देगी।अब भारत में गांधी वाला का युग नहीं है, जो जिस भाषा में समझता है, उसको उसी भाषा में हमें जवाब देना चाहिए। नरसंहार में मृत 28 परिवार के लोग इस देश के नागरिक रहे हैं। उन्होंने इस देश के नियम कानून को माना। देश के हित के लिए टैक्स दिया है। कही न कही गलतियां तो हुई, उसे नकारा नहीं जा सकता है। अब उन गलतियों को दरकिनार करते हुए दरिंदों को ऐसी सजा देनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति नही हो सके। उन्होंने कहा कि दु:ख की घड़ी में मृतक के परिवार वालों को भगवान सहनशक्ति प्रदान करें। संचालन करते हुए ट्रस्ट के उपाध्यक्ष शंभू चौरसिया ने कहा कि आज कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के गम में पूरा भारत वर्ष डूबा हुआ है। इस घटना में किसी ने भाई, किसी ने पति, तो किसी ने अपना पिता खोया है। बहुत ही दुखद घटना है। पहली बार धर्म पूछ कर एवं चिन्हित कर वारदात को अंजाम दिया गया है सरकार को इसका मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। श्रद्धांजलि सभा में नगर रामलीला समिति ट्रस्ट के डॉ. कुमार द्विजेंद्र, सचिव विष्णु शंकर, कोषाध्यक्ष कर्नल राणा प्रताप सिंह, ट्रस्टी रामकुमार सिंह, डॉ. कृष्ण कुमार, रेणू पांडेय, राधा कुमारी, अखिलेश्वर प्रसाद समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहें।

Related posts

सारण वन प्रमंडल के तत्वावधान में वन महोत्सव का शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:विश्वकर्मा मंदिर सतपहाडी़ में धुम धाम से हुई देव शिल्पी की पूजा।

rktvnews

खनन क्षेत्र में किए जा रहे सुधार और नवाचार राज्यों के आर्थिक सुदृढ़ीकरण में सहायक – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

rktvnews

एनसीसी का दो दिवसीय ‘वार्षिक नीति संवाद शिविर’ नई दिल्ली में आयोजित।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने जिला उद्योग केन्द्र, बक्सर का निरीक्षण एवं उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की।

rktvnews

भोजपुर:अखिल भारतीय किसान महासभा की जिला स्तरीय बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment