RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने सीआरपी दीदियों से की संवादात्मक बैठक।

RKTV NEWS/दरभंगा (बिहार)20 अप्रैल। शनिवार को दरभंगा डीपीसीयू कार्यालय में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) से जुड़ी सामुदायिक संसाधन व्यक्ति (सीआरपी) दीदियों के साथ एक विशेष समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता डीपीएम डॉ. ऋचा गार्गी ने की, वहीं मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी उपस्थित रहे।
मंत्री ने सभी सीआरपी दीदियों से व्यक्तिगत परिचय प्राप्त किया और उनके कार्यक्षेत्र, समूहों की स्थिति तथा शहरी आजीविका से जुड़ी महिलाओं की कुल संख्या के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने दीदियों के कार्यों की सराहना करते हुए उनके अनुभवों, चुनौतियों और सुझावों को गंभीरता से सुना।
मंत्री ने शहरी गरीब महिलाओं के सशक्तिकरण एवं आजीविका के अवसरों को और अधिक विस्तार देने पर बल दिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की मंशा है कि शहरी क्षेत्रों में भी महिला सशक्तिकरण की मजबूत नींव रखी जाए।
डीपीएम डॉ. ऋचा गार्गी ने बैठक के अंत में सभी दीदियों को शहरी क्षेत्र में चल रहे कार्यों में विशेष तेजी लाने का निर्देश देते हुए, योजना के उद्देश्यों को धरातल पर उतारने हेतु प्रेरित किया।
संचार प्रबंधक राजा सागर ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन कर कर रही जीविका अब शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को भी जीविकोपार्जन से जोड़ आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त कर रही है।

Related posts

उपराष्ट्रपति ने प्रसि‍द्ध गायिका आशा भोसले के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री की अध्यक्षता में उच्च-स्तरीय समिति ने 5 राज्यों को 1554.99 करोड़ रूपए की अतिरिक्त केन्द्रीय सहायता को मंज़ूरी दी।

rktvnews

उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

मोतिहारी:राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने की बैठक।

rktvnews

भोजपुर: पटना प्रमंडल आयुक्त की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई नीलाम पत्र वाद की प्रगति पर समीक्षा।

rktvnews

झारखंड चौपाल पर प्राथमिकी के प्रयास पर भाजपा का पलटवार, अजय साह बोले – हताशा का संकेत।

rktvnews

Leave a Comment