RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: 05 दिनों से नाबालिग लापता,थाने में मामला दर्ज।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 17 अप्रैल। स्थानीय बाबू बाजरा में किराए के मकान में रहने वाले मूल रूप से शाहपुर के भरौली निवासी सूरज मिश्रा ने अपने छोटे भाई 12 वर्षीय आयुष मिश्रा के गुमशुदगी के मामले को आरा नगर थाने में 12 अप्रैल की रात्रि को दर्ज कराया है। लापता आयुष मिश्रा जिनका कद 4.5इंच है और स्व संतोष मिश्रा के पुत्र है।
इस संबंध में इनके बड़े भाई सूरज मिश्रा ने आयुष की बरामदगी नहीं हो पाने के कारण बुधवार को भोजपुर पुलिस अधीक्षक को एक आवेदन के माध्यम से आयुष की बरामदगी की गुहार लगाई है।
सूरज मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक को दिए अपने आवेदन में लिखा हैं कि इनका छोटा भाई आयुष मिश्रा 12 अप्रैल की संध्या 07 बजे घर में हुए किसी बात को लेकर घर से निकल गया। देर रात्रि तक उसके घर वापस नहीं आने पर उन्होंने उसकी गुमशुदगी की सूचना आरा नगर थाने में 12 की रात्रि को दर्ज कराई है।सूरज मिश्रा ने आम लोगों से भी गुहार लगाते हुए आयुष के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर उनके मोबाइल no 9279931455 पर जानकारी देने की अपील की है।

Related posts

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 16 लोगों ने किया रक्तदान

rktvnews

पटना:छठ के रंग में रमे में छठव्रती

rktvnews

चतरा:21 से 23 मई तक जिले के सभी पंचायतों में होगी विशेष ग्राम सभा।

rktvnews

मध्यप्रदेश:नीमच की शिक्षण संस्‍थाओं के हजारों विद्यार्थियों ने किया सूर्य नमस्‍कार।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:’प्रोजेक्ट उल्लास’ के तहत अनुमंडल अस्पताल घाटशिला में आयोजित किया गया शिविर।

rktvnews

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने काशी तमिल संगमम 4.0 को वर्चुअली संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment