RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)17 अप्रैल। बुधवार को समाहरणालय सभागार,भोजपुर में जिला पदाधिकारी,भोजपुर तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक राज की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित प्राथमिकी की चार्ट शीट की जानकारी जिला पदाधिकारी को प्रदान की।इस अधिनियम के तहत पिछले 2 महीने में 132 लाभुकों को भुगतान किया गया है।साथ ही जिले अंतर्गत 113 सामुदायिक भवन सह वर्कशेड का निर्माण किया गया है एवं 11 नए सामुदायिक भवन के निर्माण की स्वीकृति दी गई है जिसका निर्माण कार्य जल्द ही प्रारंभ हो जायेगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि चार्ट शीट से संबंधित सभी मामलों की सूची जिला कल्याण पदाधिकारी को उपलब्ध कराई जाए तथा जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा इनकी संकलित सूची प्रत सप्ताह प्रस्तुत की जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि अभियान चलाकर अप्रैल माह के अंत तक चार्ट शीट वाले सभी वादों का निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। इस बैठक में उप विकास आयुक्त डॉ.अनुपमा सिंह, अपर समाहर्ता, नगर आयुक्त नगर निगम, सिविल सर्जन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), कार्यपालक अभियंता एल.ए.ई.ओ. आरा एवं जगदीशपुर, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति थानाध्यक्ष सहित अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने संत कबीर दास को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

मोतीहारी:स्वास्थ्य के मुद्दों पर जिला गुणवत्ता यकीनन समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

सारण:बम भोले…बम बम भोले बम बम बम…के जयकारों से गूज उठा राधे कृष्ण हनुमत महादेव मंदिर।

rktvnews

पर्यटन मंत्रालय ने मध्य प्रदेश के इंदौर में अमृत धरोहर क्षमता निर्माण योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण आयोजित किया।

rktvnews

एसबीआई लाइफ का ‘जॉली एंड पॉली’ अभियान: नए ब्रांड एंबेसडर ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा निभा रहे हैं किरदार, लोगों को आकांक्षा और ज़िम्मेदारी के बीच संतुलन बनाने के लिए प्रेरित करने का लक्ष्य।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:मुआवजा भुगतान हेतु रैयतों को नोटिस तामिला कराने के लिए तिथिवार कैम्प का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment