RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: राज्यपाल से हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष ने की मुलाकात,किया आमंत्रित।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)16 अप्रैल।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से आज राजभवन में हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को 22 मई को ऋषिकेश से पंज प्यारों की अगुवाई में किए जाने वाले प्रथम जत्थे की रवानगी हेतु आमंत्रित किया, जिससे हेमकुंड साहिब यात्रा-2025 का शुभारंभ होगा। 25 मई, 2025 को गुरुद्वारे के पवित्र कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।
राज्यपाल ने हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियों तथा यात्रा मार्गों में चल रहे निर्माण कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। राज्यपाल ने कहा कि हमारा प्रयास रहे कि श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम और सुरक्षित हो इसके लिए यात्रा मार्गों पर सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहें। इस अवसर पर श्री बिंद्रा ने राज्यपाल से उत्तराखण्ड स्थित प्रमुख गुरुद्वारों पर आधारित कॉफी टेबल बुक, जिसका कार्य वर्तमान में गतिमान है, उसकी प्रगति के बारे में चर्चा की।

Related posts

बेंगलुरु:गोद ली हुई बच्ची की धूमधाम से संपन्न हुई रिंग सेरेमनी।

rktvnews

भोजपुर:जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रीकरण पर जिला स्तरीय कार्यशाला विद्या भवन सभागार में आयोजित।

rktvnews

संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने गुना प्रधान डाकघर एवं पासपोर्ट सेवा केंद्र विस्तार भवन का उद्घाटन किया।

rktvnews

भारतीय जनता पार्टी बड़हरा विधानसभा संयुक्त मोर्चा सम्मेलन संपन्न!नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे भारत विश्वगुरु बनेगा:राघवेन्द्र प्रताप सिंह

rktvnews

जयपुर:डाॅ. अरुण चतुर्वेदी ने राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला।

rktvnews

भाजपा संविधान के धर्मनिरपेक्षता को खतम करने पर आमदा : दीपांकर

rktvnews

Leave a Comment