RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: 10 मई को लोक अदालत का आयोजन,की गई बैठक।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)16 अप्रैल।आगामी 10 मई,  को व्यवहार न्यायालय आरा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसकी सफलता को लेकर बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर के सचिव, गौतम कुमार द्वारा सभी अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारीगण तथा सभी न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी और द्वितीय श्रेणी के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में न्यायालय से चिन्हित सुलहनीय वादों के बारे में चर्चा की गई तथा चिन्हित वादों में अविलंब पक्षकारों को नोटिस करने तथा प्री सिटींग कर अधिक से अधिक वादों के निष्पादन करने पर ज़ोर दिया गया। वही एक अन्य बैठक कार्यपालक विभाग के पदाधिकारीगण एवं बैंक पदाधिकारीगण के साथ किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने बताया कि न्यायालय द्वारा प्राप्त लंबित सुलहनीय वादों में थाना के माध्यम से तामिला कराया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने बताया कि इस बार अधिक से अधिक वादों के निष्पादन का प्रयास किया जा रहा है।

Related posts

राजस्थान:श्री गुरु गोबिंद सिंह जी और साहिबजादों की बहादुरी और आदर्शों ने लाखों लोगों को ताकत दी: मुख्यमंत्री

rktvnews

रायपुर : विशेष पिछड़ी जनजातियों के बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दें- राज्यपाल

rktvnews

इंदौर से ब्रिक्स कृषि सहयोग का नया संकल्प; केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुभारंभ सत्र को किया संबोधित।

rktvnews

बड़हरा विधानसभा के बबुरा मंडल और शाहपुर विधानसभा के गाँवो मे शहीदो के घर की मिट्टी को अमृत कलश मे किया गया संग्रहित।

rktvnews

बीकानेर और किशनगढ़ एयरपोर्ट बिडिंग प्रोसेस में शामिल, जल्द ही नई उड़ानें होंगी शुरू गंगानगर एयरपोर्ट पर भी एयरलाइंस कंपनियां दिखा रही है रुचि।

rktvnews

रवनीत सिंह, केंद्रीय रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री ने आज पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

Leave a Comment