RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:हीट वेव से आमजन की सुरक्षा के लिए तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित, सभी विभाग रहें अलर्ट, किसी भी व्यक्ति की हीट वेव से न हो मौत: आपदा प्रबंधन मंत्री

 

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)09 अप्रेल। राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने बुधवार को शासन सचिवालय में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें राज्य में बढ़ती गर्मी, संभावित हीट वेव और अन्य मौसमी आपदाओं से निपटने के लिए की जा रही तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान डॉ. किरोडी लाल ने वीसी के माध्यम से विभिन्न जिलों के जिला कलेक्टरों से व्यवस्था का जायजा लिया तथा आवश्यक संसाधनों के साथ पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए।
आपदा प्रबंधन मंत्री ने कहा कि हीट वेव से प्रभावित लोगों के लिए प्राथमिक चिकित्सा सेवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बैठक में पेयजल की नियमित आपूर्ति, विद्युत आपूर्ति की स्थिरता और विद्यालयों में दोपहर की छुट्टी या समय परिवर्तन, डिहाईड्रेशन से बचने के लिए जगह—जगह ओआरएस केन्द्र, मनरेगा के साथ अन्य निजी फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूरों के समय में परिवर्तन तथा पानी और छाया जैसी आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई।
डॉ.मीणा ने कहा कि आमजन को जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार अभियान चलाया जाए, गर्मी से विशेष रूप से प्रभावित वर्गों जैसे निर्माण श्रमिक, बुजुर्ग एवं बच्चों के लिए अतिरिक्त सावधानियाँ बरती जाए। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग के अनुसार हीट वेव लम्बे समय तक रहेगी, इस कारण सभी विभाग अलर्ट रहें और सुनिश्चत करें कि किसी भी व्यक्ति कि इस गर्मी में हीट वेव के कारण मौत न हो।
बैठक में आपदा प्रबन्धन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनन्द कुमार, पंचायती राज (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड सहित जलदाय विभाग, बिजली विभाग एवं शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:विजेता विजय वर्द्धन मीडिया सह प्रभारी,चन्दन कुमार सिंह पटना जिला क्षेत्रिय प्रभारी मनोनीत :संयोजक विंध्याचल राय

rktvnews

राष्ट्रपति ने मावफलांग में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित किया; सड़क और पर्यटन से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास किया।

rktvnews

ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय सशस्त्र बलों ने आतंकवादी शिविरों को सटीकता के साथ निशाना बनाया।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने दिल्ली में राष्ट्रीय कैडेट कोर गणतंत्र दिवस शिविर-2025 का उद्घाटन किया।

rktvnews

चतरा:झारखंड स्थापना दिवस – रजत जयंती वर्ष:अंतिम दिवस के मुख्य कार्यक्रम की तैयारियाँ तेज, उपायुक्त ने किया स्थल निरीक्षण।

rktvnews

10 अगस्त से बांटे जाएंगे निशुल्क स्मार्ट फोन, 15 अगस्त से वितरित होंगे अन्नपूर्णा फूड पैकेट!बिजली, पानी समेत विभिन्न विभागों एवं फ्लैगशीप योजनाओं की समीक्षा बैठक में जिला कलक्टर ने दिए निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment